अमेरिका में 14 साल के किशोर पर 83 वर्षीय महिला का बलात्कार कर हत्या का आरोप

शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (12:01 IST)
अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में 83 साल की बुजुर्ग महिला का बलात्कार और हत्या करने के आरोपी 14 वर्षीय संदिग्ध पर एक वयस्क की तरह हत्या के आरोप लगाए गए हैं।
 
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि टायरोन हार्विन पिछले महीने ही 14 साल का हुआ। वह 83 वर्षीय डोरोथी मेइ नील पर उनके घर में हमला करने और उसे मरने के लिए छोड़ने का आरोपी है। महिला की 30 अगस्त को अस्पताल में मौत हो गई थी।

पुलिस प्रवक्ता टीजे स्मिथ ने कहा कि हम अपने रिकॉर्ड्स की जांच किए बिना भी आपको बता सकते हैं कि इस साल बाल्टीमोर में यह सबसे कम उम्र का व्यक्ति है, जिस पर हमने आरोप तय किए हैं और शायद पिछले कुछ वर्षों में हत्या का सबसे कम उम्र का आरोपी है। करीब 600,000 लोगों की आबादी वाले बंदरगाह शहर बाल्टीमोर में देश में हत्या के सबसे अधिक मामले दर्ज होते हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी