दुनिया ने देखी प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के बच्चे की पहली झलक

बुधवार, 8 मई 2019 (20:43 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल ने बुधवार को अपने बच्चे की पहली झलक दुनिया को दिखाई। शाही घराने में सोमवार को पैदा हुआ यह नया बच्चा ब्रिटेन की राज गद्दी के उत्तराधिकारी के मामले में सातवें स्थान पर है।
 
ड्यूक और डचेस के नवजात बच्चे को अभी ‘बेबी ससेक्स’ कहा जा रहा है। अभी नवजात की नाम की घोषणा नहीं हुई है। 
 
शाही दंपति ने विंडसर कैसेल के सेंट जॉर्ज हॉल के एक फोटोकॉल में हिस्सा लिया। प्रिस हैरी नवजात को गोद में लेकर कैमरे के सामने आए। 
वहीं मेगन ने नवजात के बारे में कहा, ‘वह बहुत प्यारा है और शांत है। वह सपने की तरह है।’ एक मां के रूप में अपने पहले दिन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘यह जादू है। मेरे पास दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ इंसान हैं। मैं काफी खुश हूं।’ 
 
वहीं हैरी ने कहा, ‘यह वाकई बहुत सुखद है। परवरिश एक अलग एहसास है।’

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी