ह्यूस्टन में घरेलू हिंसा के मामले में हुई गोलीबारी, 2 की मौत, 3 घायल

गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (10:45 IST)
ह्यूस्टन। अमेरिका के पश्चिमी ह्यूस्टन में बुधवार को घरेलू हिंसा के मामले में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सहायक पुलिस प्रमुख लैरी सेट्टरव्हाइट ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर अधिकारी उस घर में गए, जहां से उन्हें 'शूटर' के संबंध में शिकायत मिली थी।
ALSO READ: पाक गोलीबारी की मार, LoC वालों को सड़क, बिजली नहीं बंकर चाहिए
उन्होंने बताया कि घर के रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति का शव मिला और ऐसा लगता है कि वह व्यक्ति घर का मालिक था। उन्होंने बताया कि घर में प्रवेश करने पर उन्हें एक घायल व्यक्ति मिला जिसके पास बंदूक पड़ी थी। पुलिस को संदेह है कि इसी ने गोलीबारी की है। वहीं एक घायल महिला भी मिली जिसके बारे में पुलिस अधिकारियों का मानना है कि उसी ने पुलिस को बुलाया था।
 
पुलिसकर्मी जब ऊपर की मंजिल पर गए तो उन्हें 2 महिलाएं मिलीं। उनमें से 1 की मौत हो गई थी और 1 घायल थी। इसके अलावा 3 महीने का एक बच्चा भी मिला जिसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हुआ है कि ये सभी एक-दूसरे से ताल्लुक रखते थे, हालांकि इस गोलीबारी की मंशा के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी