तालिबान का अफगानिस्तान में नया फरमान, लड़कियों की यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पर लगाई रोक

बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (18:08 IST)
अफगानिस्तान में जब से तालिबान ने कब्‍जा किया है, तब से आए दिन वह नया फरमान जारी करता रहता है। इसी बीच तालिबान ने आज एक नया आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार अफगान लड़कियों के लिए विश्वविद्यालय शिक्षा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया है।गौरतलब है कि 3 महीने पहले ही पूरे अफगानिस्तान में हजारों लड़कियों और महिलाओं ने विश्वविद्यालयों में आयोजित एडमिशन टेस्ट दिया था।

खबरों के अनुसार, तालिबान के एक साल से अधिक समय पहले सत्ता संभालने के बाद से महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता पर नकेल कसने का अब एक नया फरमान जारी किया गया है। तालिबान ने अफगानिस्तान में लड़कियों की यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

तालिबान के उच्‍च शिक्षा मंत्री नेदा मोहम्मद नदीम ने सभी सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को एक लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि अगला नोटिस जारी किए जाने तक यह नियम लागू रहेगा। गौरतलब है कि 3 महीने पहले ही पूरे अफगानिस्तान में हजारों लड़कियों और महिलाओं ने विश्वविद्यालयों में आयोजित एडमिशन टेस्ट दिया था।

अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता कब्जाए हुए एक साल से अधिक हो गया। आए दिन अफगानिस्तान में तालिबानी फरमान जारी होता है। इसी बीच आज यानी मंगलवार को यह एक नया आदेश जारी किया गया है। इस फैसले को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि ये लड़कियों और महिलाओं के मानव अधिकारों का हनन है।
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी