जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटना में 42 लोगों की मौत, 20 घायल

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (18:10 IST)
सांकेतिक फोटो
 
हरारे। जिम्बाब्वे में बुलावायो-बेट ब्रिज मार्ग पर बस में आग लगने से कम से कम 42 यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
 
 
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बस यहां के मिडलैंड्स प्रांत के विशावने से दक्षिण अफ्रीका के मुसीना जा रही थी। पुलिस प्रवक्ता चेरिटी चारम्बा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरी जानकारी अभी नहीं है लेकिन 42 लोगों की मौत हो गई है।
 
जिम्बाब्वे में 2 हफ्तों के भीतर यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है। हाल ही में मनिकालंद प्रांत के रुसापे में 2 बसों की टक्कर में 50 यात्रियों की मौत हो गई थी। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी