पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का सीक्रेट सर्विस वाहन दुर्घटनाग्रस्त

गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (23:10 IST)
जेरसे सिटी। अमेरिकी की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का सीक्रेट सर्विस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में वह घायल नहीं हुई।
 
2016 में डेमोक्रेटिक की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रही हिलेरी मंगलवार की रात जेरसे सिटी में न्यूजर्सी के अमेरिकी सेन बॉब मेनेंडेज़ के लिए अनुदान जुटाने के लिए जा रही थी। वाहन एक पार्किंग गैराज में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
 
सीक्रेट सर्विस का कहना है कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है और जेरसे सिटी पुलिस विभाग जांच कर रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी