भारत में अन्याय पर है मेरी पुस्तक-अडिगा

'द व्हाइट टाइगर' नामक अपने पहले ही उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार प्राप्त करने वाले अरविंद अडिगा ने कहा कि उनका उपन्यास बदलते भारत में बर्बर अन्याय को रेखांकित करता है जो पश्चिम की दुनिया अपनाने की ओर बढ़ रहा है।

अडिगा के उपन्यास में देश के आर्थिक चमत्कार को नकारात्मक ढंग से पेश किया गया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने उपन्यास को देश के विकास की कहानी पर हमला मानने से इनकार करते हुए अडिगा ने कहा कि उनके जैसे लेखकों को भारत के बर्बर रूप को भी दिखाना चाहिए।

उन्होंने ने कहा कि एक ऐसे समय में जब चीन के साथ भारत महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रहा है उस समय ऐसी संभावना है कि वह पश्चिमी दुनिया को अपना ले। यह जरूरी है कि उनके जैसे लेखक भारत के बर्बर रूप को दिखाने का प्रयास करें।

अडिगा ने कहा कि फ्लावर्ट बालजैक और डिकेन्स जैसे लेखकों की आलोचनाओं के कारण ही 19वीं शताब्दी में इंग्लैंड और फ्रांस को बेहतर समाज के रूप में ढलने में मदद मिली।

वेबदुनिया पर पढ़ें