आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच के हाईलाइट्‍स

मंगलवार, 26 मार्च 2019 (23:45 IST)
दिल्ली। गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 12 में अपना विजयी सफर जारी रखते हुए मंगलवार की रात दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। इसमें शिखर धवन के 51 रन शामिल थे। चेन्नई ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। 26 गेंदों में 44 रन बनाने वाले शेन वॉटसन को मैच ऑफ द मैच' घोषित किया गया। मैच के हाईलाइट्‍स... 
 
चेन्नई सुपर किंग्स 2 गेंद शेष रहते 6 विकेट से विजयी
19.4 ओवर में चेन्नई का स्कोर 150/4 
महेन्द्र सिंह 32 और ब्रावो 4 रन पर नाबाद रहे
 
केदार जाधव 27 रन बनाकर आउट
रबाडा की गेंद पर जाधव का कैच ऋषभ पंत ने लपका
चेन्नई का चौथा विकेट 146 रनों पर गिरा 
चेन्नई को अंतिम 6 गेंदों में केवल 2 रन की दरकार 
अंतिम ओवर डालने रबाडा आए हैं 
 
चेन्नई को 7 गेंदों पर 2 रन की जरूरत 
महेन्द्र सिंह धोनी ने छक्का जड़कर तस्वीर बदली 
छक्का लगाने के बाद कैमरा दर्शकदीर्घा में घूमा
दर्शकदीर्घा में धोनी की पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ मौजूद
बेटी पर कैमरा आते ही जीवा ने बोला 'पापा'
चेन्नई को 8 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत 
चेन्नई को 9 गेंदों पर 9 रनों की जरूरत 
चेन्नई सुपर किंग्स को 12 गेंदों पर 11 रन की जरूरत
धोनी 25 और केदार जाधव 25 रन पर नाबाद 
महेंद्र सिंह धोनी ने बल्ला बदला
18 ओवर में चेन्नई का स्कोर 137/3 
 
चेन्नई को 24 गेंदों पर 23 रनों की जरूरत
महेंद्र सिंह धोनी 15 और केदार जाधव 24 रन पर नाबाद

चेन्नई को 30 गेंदों पर 48 रनों की जरूरत
महेंद्र सिंह धोनी 11 और केदार जाधव 21 रन पर नाबाद

चेन्नई को 40 गेंदों पर जीत के लिए 48 रनों की दरकार 
महेंद्र सिंह धोनी 7 और केदार जाधव 16 रन पर नाबाद 
आज केदार जाधव का जन्मदिन है और वे जश्न मनाने की तैयारी कर चुके हैं
12 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 108/3 
चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा विकेट गिरा, रैना आउट
अमित मिश्रा ने सुरेश रैना (30) को ऋषभ पंत के द्वारा स्टंप आउट कराया
10.2 ओवर में चेन्नई का स्कोर 98/3 
चेन्नई को जीत के लिए 50 गेंदों में 58 रनों की जरूरत 
महेन्द्र सिंह धोनी ने मैदान संभाला, दर्शकों ने किया स्वागत
 
चेन्नई सुपर किंग्स को 72 गेंदों में 67 रनों की जरूरत 
8 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 81/2 
सुरेश रैना 21 (11 गेंद) और केदार जाधव 6 रन पर नाबाद 
 
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबजा शेन वाट्सन को अमित मिश्रा ने अपनी फिरकी में फंसाकर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 ओवर में बनाए 58 रन 1 विकेट के नुकसान पर 


दिल्ली कैपिटल को मिली पहली सफलता
अंबाती रायुडू बने ईशांत शर्मा के पहले शिकार। 5 रन बनाकर आउट हुए रायुडू 

चेन्नई सुपर किंग्स की अच्छी शुरुआत, 2 ओवर में बनाए 16 रन 
शेन वॉट्सन 11 और अंबाती रायुडू 5 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे है
फिरोज शाह कोटला पर दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 147 रन 
चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए मिला रनों का 148 लक्ष्य

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 51 रन शिखर धवन ने ठोंके
दिल्ली के सुपर स्टार ऋषभ पंत (25) ने निराश किया
अक्षर पटेल 9 और राहुल तेवतिया 11 रनों पर नाबाद रहे 
चेन्नई की ओर से ड्‍वेन ब्रावो ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए
 
19 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 138/6 
अक्षर पटेल 8 और राहुल तेवतिया 3 रन पर नाबाद 
 
दिल्ली कैपिटल्स संकट में, छठा विकेट आउट.. 
चेन्नई के ड्‍वेन ब्रावो का मैच में तीसरा विकेट 
ब्रावो ने शिखर धवन को 51 रन पर शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच करवाया
17.1 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 127/6 
 
17 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 127/5
शिखर धवन 46 गेंदों पर 51 और अक्षर पटेल 1 रन पर नाबाद
 
दिल्ली कैपिटल्स का पांचवां विकेट आउट... 
रवींद्र जडेजा ने कीमो पॉल को खाता खोलने के पहले पैवेलियन भेजा
16.3 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 123/5
 
16 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 122/4 
शिखर धवन 47 और कीमो पॉल 0 पर नाबाद

दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा... 
ब्रावो ने मैच में अपना दूसरा शिकार इनग्राम को बनाया
2 रन बनाने वाले इनग्राम को सुरेश रैना ने कैच किया 
15.4 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 122/4 
दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा, ऋषभ पंत आउट..
ड्‍वेन ब्रावो ने दिल्ली का सबसे कीमती विकेट अपने जाल में फंसाया
13 गेंदों पर 25 रन बनाने वाले पंत को ब्रावो की गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने लपका
15.2 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 120/3  

 
14 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 108/2 
शिखर धवन 39 गेंदों पर 44 और पंत 9 गेंदों पर 18 रन बना चुके हैं 
 
ऋषभ पंत फिरोजशाह कोटला मैदान पर उतरे
कोटला के मैदान पर हजारों दर्शकों ने पंत का स्वागत किया
पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ पंत ने 18 गेंदों में अर्धशतक ठोंका था 
चेन्नई के खिलाफ विपरीत परिस्थितियों में पंत मैदान पर उतरे हैं 
12 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 80/2 
शिखर धवन 34 और ऋषभ पंत 1 रन पर नाबाद 
 
दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर आउट
इमरान ताहिर ने दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया
20 गेंदों पर 18 रन बनाने वाले श्रेयस को इमरान ने पगबाधा आउट किया
11.4 ओवर में दिल्ली का स्कोर 79/2 
 
10 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 65/1
शिखर धवन 24 और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर क्रीज पर
चेन्नई के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर आजादी नहीं दी 
 
8 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 52/1
शिखर धवन 21 और श्रेयस अय्यर 5 रन पर नाबाद
दिल्ली ने 7.3 ओवर में दिल्ली के 50 रन पूरे
पावर प्ले में दिल्ली ने 43 रन जुटाए
 
6 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 43/1
शिखर धवन 16 और श्रेयस अय्यर 1 रन पर नाबाद 
 
दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिरा, पृथ्वी शॉ आउट
दीपक चाहर की गेंद पर पृथ्वी शॉ का कैच वॉटसन ने लपका
पृथ्वी शॉ ने 16 गेंदों पर 24 रन बनाए
4.3 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 36/1 
 
4 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 35/0
पृथ्वी शॉ 24 और शिखर धवन 9 रन पर नाबाद 
 
हरभजन सिंह पहले ओवर में महंगे साबित हुए 
हरभजन ने पहले ओवर में 11 रन लुटाए
 
- दिल्ली कैपिटल्स ने 2 ओवर में 20 रन बनाए 
- पृथ्वी शॉ 19 और शिखर धनव ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है।
 
उल्लेखनीय है कि दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से और चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया था। 
 
- इस मैच में धोनी की टीम और दिल्ली के ऋषभ पंत के बीच दिलचस्प मुकाबला
- ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेली थी तूफानी पारी
- शिखर धवन ने आईपीएल 14 इनिंगस में 483 रन 44 के औसत से बनाए है। 
- शिखर धवन 10 साल बाद दिल्ली के लिए आईपीएल में खेलेंगे।
 
- दिल्ली और चेन्नई के बीच मुकाबलों में दिल्ली को 6 और चेन्नई को 12 मैच में जीत मिली
- फिरोजशाह कोटला में भी दिल्ली की टीम चेन्नई को दो बार शिकस्त दे चुकी है
- चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार दिल्ली को उसी के घर पर हराया 
- फिरोजशाह कोटला मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 2 बार और चेज करने वाली टीम 4 बार जीती
 
- चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी पहले फील्डिंग करने से खुश नजर आ रहे हैं
- इस आईपीएल मुकाबले में दोनों ही टीमें 3-3 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान कर खेलने उतरी 
 
दिल्ली कैपिटल्स टीम : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कॉलिन इनग्राम, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कागिसो रबाडा, अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम :  शेन वॉटसन, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, अंबाती रायुडू, इमरान ताहिर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी