IPL 2019 : रोहित शर्मा ने रहाणे को दिया बैट फ्लिप चैलेंज

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (19:20 IST)
नईदिल्ली। पिछले दो सालों से कई प्रकार के चैलेंज आप लोगों ने सुने होंगे। जैसे कि फिटनेस चैलेंज, कीकी चैलेंज, मैनिक्यून चैलेंज। अब क्रिकेट के इस सीजन में आ गया है बैट फ्लिप चैलेंज। इस चैलेंज में गेंद से बैट को उछालने के बाद अपना बैट भी फ्लिप करना पड़ता है और फिर गेंद को बल्ले से हवा में उछालना पड़ता है। 
 
इस चैलेंज की शुरुआत रोहित शर्मा ने की थी। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को बैट फ्लिप चैलेंज दिया। अजिंक्य रहाणे ने यह चैलेंज लिया और फिर अपना एक वीडिया ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। 

36 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने 3 बार बैट फ्लिप किया और चौथी बार बैट फ्लिप करने की कोशिश में वह गेंद गिरा बैठे। इस चैलेंज को पूरा करने के बाद रहाणे ने मयंक अग्रवाल को बैट फ्लिप चैलेंज दिया। 

यह देखें वीडियो -  

 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी