विश्व कप से पहले बुमराह को लेकर टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर

सोमवार, 25 मार्च 2019 (08:18 IST)
मुंबई। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान चोट लगी जिसके बाद मुंबई इंडियन्स के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। बुमराह की चोट से विश्व कप के लिए जाने वाली भारतीय टीम की चिंता बढ़ सकती है।
 
दिल्ली कैपिटल्स की पारी की अंतिम गेंद पर ऋषभ पंत के शॉट को रोकने के प्रयास में उन्हें चोट लगी जिसके बाद इस तेज गेंदबाज को बायां कंधा पकड़कर दर्द में कराहते हुए देखा गया।
 
पंत ने बुमराह की ओर शॉट खेला जिसे उन्होंने गोता लगाते हुए रोक तो दिया, लेकिन इस दौरान उनके कंधे में चोट लग गई।
 
ब्रिटेन में लगभग दो महीने बाद शुरू होने वाले विश्व कप में बुमराह को भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुंबई इंडियन्स के फिजियो इसके बाद मैदान पर आए और बुमराह को बाहर ले गए जो काफी दर्द में लग रहे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी