#MIvRR : बेन स्टोक्स का करारा नाबाद शतक, राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (23:10 IST)
अबुधाबी। बेन स्टोक्स के नाबाद शतक (107 रन) के अलावा संजू सैमसन के आक्रामक अर्धशतक (नाबाद 54) रनों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अंक तालिका में टॉप पर चल रही मुंबई इंडियंस (MI) को 8 विकेट से रौंदकर आईपीएल 2020 (IPL 2020) में हैरतअंगेज जीत दर्ज की। इस जीत ने आखिरी पायदान पर चल रही राजस्थान को छठी पायदान पर पहुंचा दिया है। उसने 12 मैचों में पांचवीं जीत दर्ज की है। मैच के हाईलाइट्‍स... 

बेन स्टोक्स 'मैन ऑफ द मैच' : बेन स्टोक्स को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि हमें इस जीत की सख्त आवश्यकता थी। यह एक अच्छी जीत है। हम आत्मविश्वास के साथ वापस खेल में आए हैं। स्टोक्स ने कहा कि हमारी योजना मुंबई के हर गेंदबाज पर दबाव बनाने की थी। फिर चाहे वह गेंदबाज बुमराह हो या और कोई। 

राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया
राजस्थान ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 196 रन बनाए
मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे
बेन स्टोक्स 107 रन पर नाबाद (60 गेंद, 14 चौके, 3 छक्के)
संजू सैमसन 54 रन पर नाबाद (31 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के)
स्टोक्स और सैमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की अटूट साझेदारी 

राजस्थान जीत की ओर : 13 से 16 ओवर के बीच राजस्थान के दोनों बल्लेबाज (बेन स्टोक्स, संजू सैमसन) ने तेजी से रन बनाए और 17 ओवर में स्कोर को 2 विकेट पर 182 रनों पर पहुंचा दिया। बेन स्टोक्स 95 और संजू सैमसन 52 रनों पर नाबाद। राजस्थान को 18 गेंदों में 14 रनों की जरूरत।

बेन स्टोक्स और संजू की तेज पारी : राजस्थान को जीत के लिए 32 गेंदों में 45 रनों की दरकार है। जैसे-जैसे मैच खत्म होने के नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बेन स्टोक्स और संजू सैमसन आक्रामक होते जा रहे हैं। बेन स्टोक्स ने 44 गेंदों पर 71 और संजू ने 25 गेंदों पर 45 रन बनाए हैं। 14.4 ओवर में राजस्थान का स्कोर 2 विकेट खोकर 151 रन।

राजस्थान को 57 गेंदों में 94 रनों की दरकार : 10.3 ओवर में राजस्थान ने 2 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 54 और संजू सैमसन 18 रन बनाकर नाबाद हैं। राजस्थान को जीत के लिए 57 गेंदों में 94 रनों की जरूरत है। 

5 ओवर में राजस्थान का स्कोर 45/2 : 5 ओवर में राजस्थान ने 2 कीमती विकेट गंवाने के बाद 45 रन बनाए हैं। बेन स्टोक्स 20 रन पर नाबाद हैं जबकि संजू सैमसन को अपना खाता खोलना बाकी है।
 
स्टीव स्मिथ फिर फ्लॉप : राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ आज एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से वंचित रह गए। पेंटिनसन ने दूसरा शिकार‍ स्मिथ को 11 रन पर बोल्ड करके लिया। राजस्थान ने दूसरा विकेट 4.4 ओवर में 44 रन के कुल स्कोर पर गंवाया।
 
राजस्थान का पहला विकेट गिरा : 13 रन के स्कोर पर राजस्थान ने पहला विकेट रॉबिन उथप्पा का गंवा दिया। जेम्स पेंटिनसन ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उथप्पा को पोलार्ड के हाथों कैच आउट करवा दिया। 
मुंबई इंडियंस मुश्किल में, 108/4 : मैच में अचानक ट्‍वीस्ट आया है। मुंबई ने 14 ओवर में 4 विकेट 108 रन पर गंवा दिए हैं। 90 के कुल स्कोर पर ईशान किशन (37) के 11वें ओवर में आउट होने के बाद 101 के स्कोर के आते आते 2 और विकेट गिर गए। श्रेयस गोपाल ने पहले सूर्यकुमार (40) को पैवेलियन भेजा और फिर कीरोन पोलार्ड को 6 रन पर बोल्ड कर दिया। सौरभ तिवारी 10 और हार्दिक पांड्‍या 1 रन पर नाबाद हैं। 

ईशान किशन और सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी : पहला ही विकेट 7 रन पर गिरने के बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की पारी को संभाल लिया। 10.3 ओवर में मुंबई ने 1 विकेट खोकर 90 रन बनाए हैं। ईशान किशन 37 और सूर्यकुमार यादव 39 रनों पर नाबाद हैं। 
 
क्विंटन डी कॉक पहले ही ओवर में आउट : मुंबई इंडियंस के लिए शानदार शुरुआत दिलाने वाले क्विंटन डी कॉक आज पहले ही ओवर में आउट हो गए। पांचवीं गेंद जोफ्रा आर्चर ने डी कॉक के डंडे बिखेर दिए, तब स्कोर 7 रन ही था। 
 
अंक तालिका में मुंबई टॉप पर : मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर टॉप पर है जबकि राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ आखिरी पायदान पर है। उसके खाते में केवल 8 अंक ही जमा है।
 
इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम में नाथन कूल्टर नाइल की जगह जेम्स पेटिंसन को शामिल किया गया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी