कोरोनाकाल में IPL से विदेशी खिलाड़ियों की घर वापसी, मुश्किल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

गुरुवार, 6 मई 2021 (12:25 IST)
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL स्थगित कर दिया। महामारी से भारत में बिगड़ी स्थिति को देखते हुए इस टूर्नामेंट में खेल रहे विदेशी खिलाड़ियों को इस बात की चिंता सता रही है कि वह कैसे घर लौटेंगे।

इसे लेकर BCCI ने विशेष प्लान तैयार कर लिया है। IPL में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश समेत कई देशों के खिलाड़ी खेल रहे थे। इंग्लैंड के 11 में से 8 खिलाड़ी स्वदेश लौट चुके हैं, शेष 3 खिलाड़ी भी जल्द ही लौट जाएंगे।

न्यूजीलैंड के 8 क्रिकटर्स और सहयोगी स्टाफ के सदस्य आईपीएल के लिए भारत आए थे। इन्होंने 10 मई तक भारत में ही रुकने का फैसला किया है। इसके बाद वे चार्टर्ड विमान से अपने देश लौट जाएंगे 
सबसे ज्यादा परेशानी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स हैं।
 
38 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कमेंटेटर्स, सहयोगी स्टाफ के सदस्य बेसब्री से अपने देश लौटने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार ने 15 मई तक इनकी स्वदेश वापसी पर रोक लगा दी है। अब यह खिलाड़ी जल्द ही चार्टर्ड विमानों से मालदीव जाएंगे और यहां प्रतिबंध खत्म होने का इंतजार करेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी