अंतिम ओवर का रोमांच

मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया मैच रोमांचक क्षणों से भरपूर था। हालाँकि किंग्स इलेवन पंजाब ने यह मैच केवल 1 रन से जीता लेकिन मुंबई इंडियन्स टीम पूरे मैच में छाई रही।

आखिरी ओवर में मुंबई इंडियन्स को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी और उसके तीन विकेट शेष थे। चिटनिस और फर्नान्डो की जोड़ी मैदान में थी और गेंद थी वीआरवी सिंह के हाथों में- आइए मैच के उस आखिरी ओवर को गेंद-दर-गेंद देखते हैं-

पहली गेंद- नो बॉल जिस पर चिटनिस ने थर्डमैन पर छक्का जमाया दिया। अब मुंबई इंडियन्स को जीत के लिए 6 गेंदों में 12 रनों की जरूरत थी।
पहली गेंद (फ्री हिट)- चिटनिस ने जोरदार प्रहार करके चौका जमा दिया। अब पाँच गेंदों पर आठ रनों की जरूरत।
दूसरी गेंद- एक रन। दूसरे रन के प्रयास में चिटनिस रन आउट। अब 4 गेंदों में 7 रनों की जरूरत।
तीसरी गेंद- एक रन बाय के रूप में बना। अब तीन गेंदों में 6 रनों की जरूरत।
चौथी गेंद- दो रन। तीसरे रन के प्रयास में आशीष नेहरा रन आउट। अब दो गेंदों पर चार रनों की जरूरत।
पाँचवीं गेंद- दो रन। येलीगति ने दो रन बनाए। आखिरी गेंद पर दो रनों की जरूरत।
ओवर की अंतिम गेंद- येलीगति रन आउट।

इस तरह से किंग्स इलेवन पंजाब ने यह मैच 1 रन से जीत लिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें