गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी (Video)

WD Sports Desk

बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (19:22 IST)
IPL 2024 GT vs DC  गुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गिल ने कहा, “यह पिच काफ़ी अच्छा दिख रही है। हम पिछले कुछ मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं तो यहां भी वही करना चाहते हैं। क्रिकेट में अप एंड डाउन होते रहा है। हालांकि हम प्रयास करते हैं कि मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हों। आज हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। यह विकेट पिछले मैच की तुलना में ज़्यादा धीमी होगी। आज हमारी टीम में दो बदलाव हैं। डेविड की जगह शाई होप और ललित की जगह पर सुमित कुमार को जगह दी गई है।(एजेंसी)

 Toss Update

Gujarat Titans win the toss and elect to bowl against Delhi Capitals.

Follow the Match  https://t.co/48M4ajbLuk#TATAIPL | #DCvGT pic.twitter.com/MEtfEYdRdW

— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2024
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स : शे होप, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मक्गर्क, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा और एनरिक नॉर्टिज।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरूख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा और संदीप वॉरियर।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी