Shikhar Dhawan को लेकर आई बड़ी अपडेट, बोलिंग कोच ने बताया कब करेंगे IPL में वापसी

WD Sports Desk

गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (13:22 IST)
Shikhar Dhawan Injury Update PBKS : पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने बुधवार को कहा कि कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के बाद अभी ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
 
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मैच में धवन की अनुपस्थिति में सैम करन (Sam Curran) ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी।
 
धवन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ 21 अप्रैल को होने वाले मैच में भी उनका खेलना संदिग्ध है।
 
जोशी ने मैच पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘शिखर के बारे में मेडिकल टीम अपडेट देगी। अभी वह रिहैबिलिटेशन में हैं।‘‘


ALSO READ: रोहित शर्मा ने गिलक्रिस्ट के साथ Deccan Chargers को लेकर की कई पुरानी यादें ताजा
धवन का IPL 2024 में बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन इसके बावजूद वह पांच पारियों में 125.61 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाकर पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।  (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी