इस मंत्र से होगी श्रीकृष्ण जैसी सुंदर संतान

शीघ्र संतान प्राप्ति के लिए घर में श्रीकृष्ण के बालस्वरूप लड्डूगोपालजी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। अनेक पुराणों में वर्णित संतान प्राप्ति का यह सबसे सहज उपाय है। कान्हा जैसी सुंदर संतान के लिए इस मंत्र का उच्चारण करें-
 
सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच।।
 
नि:संतान दंपत्ति के लिए विशेष गोपाल मंत्र 
 
जिन परिवारों में संतान सुख न हो कुंडली में बुध और गुरू संतान प्राप्ति में बाधक हों तब पति-पत्नी दोनों को तुलसी की शुद्ध माला से पवित्रता के साथ 'संतान गोपाल मंत्र' का नित्य 108 बार जप करना चाहिए या विद्वान ब्राह्मणों से सवा लाख जप करवाने चाहिए-
 
देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

ALSO READ: सभी व्रतों में सर्वोत्तम है जन्माष्टमी, जानिए महत्व और मुहूर्त

ALSO READ: इस मंत्र से मिलेगा कान्हा जैसा सलोना वर... जन्माष्टमी पर जरूर पढ़ें

ALSO READ: लव-मैरिज करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी पर पढ़ें यह विशेष मंत्र


 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी