Jharkhand Election Results : जमशेदपुर पूर्व से रघुवर दास पीछे, हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे

सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (12:50 IST)
रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से पीछे हो गए हैं वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका दोनों सीटों पर आगे हो गए हैं।
ALSO READ: Live commentary : भाजपा और JMM-कांग्रेस गठबंधन में कांटे की टक्कर
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास पर भाजपा के बागी सरयू राय ने 700 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली। अगर सरयू राय यह मुकाबला जीत जाते हैं तो इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।

हेमंत सोरेन दुमका सीट पर भाजपा सरकार में की मंत्री रहीं लुईस मरांडी से आगे चल रहे हैं जबकि बरहेट सीट पर उन्होंने सिमोन मलटो पर 8000 से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है। आजसू नेता सुदेश महतो सिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं।

ALSO READ: jharkhand assembly election results 2019 : झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम : दलीय स्थिति
रुझानों के अनुसार भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है वहीं झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी