आओ, मजेदार टाइम टेबल बनाएं

FILE
परीक्षा के लिए, पढ़ने के लिए, टीवी देखने के लिए और खेलने के लिए आप अक्सर अपना टाइम-टेबल बनाते हैं। साल भर की पढ़ाई के लिए भी कैलेंडर के अनुसार टाइम-ेबल बनाते होंगे। हम आपके लिए लाए हैं मजेदार टाइम टेबल कैलेंडर के अनुसार। आप इसे अपनी नन्ही हरकतों से मिलता-जुलता भी बना सकते हैं, यह तो सिर्फ एक उदाहरण है।



जनवरी :- संक्रांति पर तिल के लड्डू खाना, पतंग उड़ाना।

फरवरी :- केशरिया कपड़े पहनना, शिवरात्रि पर व्रत रखना।

मार्च :- साथियों से रंग खेलना।

अप्रैल :- परीक्षा की तैयारी करना।

मई :- आम, आइसक्रीम खाना।

जून :- मामा के घर जाना।

जुलाई :- स्कूल वर्षा के कारण बंद, वर्षा में नहाना, कागज की नाव तैराना।

अगस्त :- स्वतंत्रता दिवस मनाना, रक्षाबंधन का त्योहार मनाना।

सितंबर :- शिक्षक दिवस, गणेश उत्सव मनाना।

अक्टूबर :- घरों ी साफ-सफाई, रंगाई करना, मिठाई खाना।

नवंबर :- बाल मेला लगाना।

दिसंबर :- क्रिसमस का त्योहार, नए साल का इंतजार।

वेबदुनिया पर पढ़ें