किस सामान पर कितना GST, पढ़ें विस्तार से

पूरे देश में एक जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू हो गया है। हालांकि कितना टैक्स लगेगा, कौन सा सामान महंगा होगा या फिर कौनसी चीज सस्ती मिलेगी इसको लेकर लोग अभी भी जोड़-घटाव में लगे हुए हैं। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, लेकिन अभी आपकी जानकारी के लिए हम बता रहे हैं जीएसटी का किस वस्तु पर कितना असर होगा।

सामान
खाने-पीने का सामान
सस्ते पुराना टैक्स (%) जीएसटी (%) अंतर (%) 
कॉर्नफ्लेक्स 30.5 18 -12.5
फ्रोजेन/प्रोसेस्ड सब्जियां 12.35 5 -7.35
नमकीन भुजिया, मिक्सचर
अचार, मुरब्बा, केचप, सॉस
19.25 12 -7.25
खाद्य तेल, काजू, किशमिश 12 5 -7
पास्ता, नूडल्स, केक, पेस्ट्री,
बिस्किट 100 रु. किलो से ज्यादा
23 18 -5
चॉकलेट, च्यूइंग गम 30.5 28 -2.5
चायपत्ती 7 5 -2
टॉफी, डायबेटिक फूड 19.25 18 -1.25
मसाले, लौंग, दालचीनी,
जायफल, चीनी, मिठाई
6 5 -1
जैम, जेली 12.35 12 -0.35
बादाम, खजूर, अंजीर 12 12 0
बच्चों का मिल्क फूड 5 5 0
महंगे      
बिस्किट 100 रु.  किलो तक 16 18 +2
रस्क, पिज्जा ब्रेड 0 5 +5
इंस्टैंट कॉफी/ चाय 19.25 28 +8.75
आलू चिप्स 8 18 +10
दूध और उसके उत्पाद
सस्ते      
आइसक्रीम 23 18 -5
बटर ऑयल 16 12 -4
कंडेंस्ड मिल्क 19.25 18 -1.25
ब्रांडेड पनीर, छेना 6 5 -1
महंगे      
मिल्क पाउडर, छाछ 0 5 +5
घी और चीज 6 12 +6
जूस, ड्रिंक्स और मछली
सस्ते      
मिनरल वॉटर 30.5 18 -12.5
जूसयुक्त ड्रिंक्स
दूधयुक्त ड्रिंक्स
21.9 12 -9.9
प्रोटी‍न फूड/ कंसेंट्रेट 30.5 28 -2.5
फ्रोजन, सूख मछली 6 5 -1
सोयामिल्क ड्रिंक 12 12 0
महंगे      
कोल्ड ड्रिंक्स 34 40 +6



किचन में प्रयोग होने वाले सामान
सस्ते पुराना टैक्स (%) जीएसटी (%) अंतर (%)
चम्मच, कटलरी 30.5 12 -18.5
सेरेमिक, पोर्सिलिन, चाइना प्रोडक्ट, लकड़ी की चीजें 30.5 18 -12.5
एलपीजी स्टोव, स्टील और तांबे के बर्तन, स्टील की चीजें 19.25 12 -7.5
रसोई गैस 7 5 -2
कांच की बोतल, जार, बर्तन, प्लास्टिक सामान 19.25 18 -1.25
एल्युमीनियम के बर्तन 12.5 12 -0.5
घरेलू चीजें
सस्ते      
टूथ पाउडर 30.5 12 -18.5
टूथपेस्ट, टूथब्रश 30.5 18 -12.5
ताश, कैरम, लूडो, चेस 19.25 12 -7.25
बटन 23 18 -5
घड़ियां, आतिशबाजी 30.5 28 -2.5
कॉटन/ जूट हैंडबैग, वैनिटी बैग 19.25 18 -1.25
सिलाई मशीन (मोटर) 12.5 12 -0.5
महंगे      
छाता, सिलाई मशीन (हाथ) 6 12 +6
कॉस्मेटिक्स
सस्ते      
हेयर ऑइल, साबुन 30.5 12 -18.5
मेकअप के सामान, सनस्क्रीन, लोशन, शैंपू, 
हेयर क्रीम, हेयर कलर/ डाई, शेविंग क्रीम, 
डिओड्रेंट, पाउडर, मैनिक्योर/ पै‍डीक्योर 
प्रोडक्ट, इलेक्ट्रिक शेवर, शू पॉलिश/ क्रीम
30.5 28 -2.5
महंगे      
लिक्विड सोप, डिटरजेंट 
रेजर, कैंची, नेल कटर
19.25 28 +8.75
अगरबत्ती और लोभान महंगे : लोभान, मिसरी, बताशा, बूरा और अगरबत्ती पर अब 5% टैक्स लगेगा।

घर बनाने के सामान
सस्ते पुराना टैक्स (%) जीएसटी (%) अंतर (%) 
स्टील के शीट, बार, एंगल, 
प्लास्टिक डोर-विंडो, तारपीन तेल
30.5 18 -12.5
पेंट, वार्निश, पुट्टी, वॉल पेपर, सेरामिक्स प्रोडक्ट,
मार्बल/ ग्रेनाइट प्रोडक्ट, स्टील के बाथ फिटिंग्स,
प्लास्टिक ट्यूब, पाइप, फ्लोरिंग, बाथ फिटिंग्स, 
फ्लोर कवरिंग और बाथरूम सामान, एल्युमीनियम
डोर-विंडो फ्रेम, वॉटर प्रूफिंग, लकड़ी के फ्रेम
30.5 28 -2.5
स्टील पाइप            19.25 18 -1.25
रेत             6        5 -1
महंगे      
सीमेंट 27-31 28 +1-3
पार्टिकल/प्लाई बोर्ड 19.25 28 +8.75
टाइल्स 19.25  28 +8.75
फर्निशिंग गुड्स
नया क्लासिफिकेशन : कंबल, चादर, पर्दे, तकिए 
का कवर, मच्छरदानी, टेबल क्लॉथ, कुशन कवर, 
गद्दे और रजाई
  * 1,000 रु. तक 5  
* 1,000 रु. से ज्यादा 12
सस्ते      
एम्ब्रॉयडरी 19.25  5 -14.25
कॉयर मैट्रेस, कॉटन पिलो 30.5 18 -12.5
कारपेट  19.25 12 -7.25
महंगे      
फोटो फ्रेम  19.25  28 +8.75
ज्यादातर इलेक्ट्रिक सामान सस्ते
यूपीएस 30.5 18 -12.5
एलईडी/ लाइट फिक्सचर 19.25 12 -7.25
बिजली के स्विच/सामान, इंसुलेटेड वायर
केबल पंखा, ब्लोअर लैंप और लाइट फिटिंग्स
30.5 28 -2.5
इलेक्ट्रॉनिक गुड्स भी सस्ते होंगे
कैमरा, स्पीकर, सेट टॉप बॉक्स 30.5 18 -12.5
कैल्कुलेटर 19.25 12 -7.25
मोबाइल फोन 18 12 -6
टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, वैक्यूम क्लीनर, 
डिश वाशर, ग्राइंडर मिक्सर, ड्रायर, टी मेकर, 
इलेक्ट्रिक हीटर, हॉट प्लेट, वीडियो गेम कंसोल
30.5 28 -2.5
ऑफिस आयटम्स
लैपटॉप, डेस्कटॉप, पार्ट्स, मॉनिटर 18 18 0
साधारण प्रिंटर 18 18 0
महंगे      
मल्टीफंक्शन प्रिंटर, फोटोकॉपी, फैक्स मशीन
माउस, की-बोर्ड, मोडम, राउडर, सीडी-डीवीडी
18 28 +10
कृषि; ट्रैक्टर सस्ता, खाद महंगे
सस्ते      
हैंडपंप और उसके पार्ट्स 19.25 5 -14.25
ट्रैक्टर 18 12 -6
ट्रैक्टर पार्ट्स 19.25 18 -1.25
रासायनिक खाद 6 5 -1
बीज, बिना ब्रांड के ऑर्गेनिक खाद 0 0 0
महंगे      
हारवेस्टर, थ्रेशर, ग्रेडर, पार्ट्स 0 12 12
कीटनाशक 6 18 +12
इमिटेशन ज्वेलरी सस्ती, बाकी महंगी
इमिटेशन ज्वेलरी 7 3 -4
सोना-चांदी, प्लैटिनम, डायमंड 2 3 +1
जेम्स-ज्वेलरी 2 3 +1
कपड़ा सस्ता, पर सिले हुए महंगे
कॉटन और सिंथेटिक फैब्रिक 13.5 5 -8.5
सिले कपड़े 1,000 रु. तक 0 5 +5
सिले कपड़े 1,000 रु. से ज्यादा 13.5 5 -8.5
फुटवियर, लेदर प्रोडक्ट सस्ते
500 रु. तक 16 5 -11
500 रु. से ज्यादा 26.15 18 -8.15
बैग, बेल्ट 30.5 28 -2.5
पेपर प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे
नैपकिन, टिश्यू पेपर, रजिस्टर, अकाउंट बुक 30.5 18 -12.5
प्रिंटेड कार्ट, कैलेंडर 19.25  12  -7.5
 
हाइब्रिड छोड़ सभी कारें सस्ती होंगी, पर बाइक महंगी
सस्ते पुराना टैक्स जीएसटी अंतर
सभी तरह की एसयूवी 50% 43% -7%
छोटी कार (पेट्रोल) 30% 29% -1%
मझोली कार (पेट्रोल/ डीजल) 44% 43% -1%
छोटी कार (डीजल) 31% 31% 0%
कार, बस, ट्रक टायर 31.5% 28% -3.5%
महंगे      
बाइक  27 28 +1
ट्रक 27 28 +1
हाइब्रिड कार  30.5 43 +12.5
छोटी कार डीजल 1500 सीसी से कम। छोटी कार (पेट्रोल) 1200 सीसी से कम। मझोली 1200 से 1500 सीसी


एजुकेशन : चीजें सस्तीं, सर्विस महंगी
  पुराना टैक्स (%) जीएसटी (%) अंतर (%)
बच्चों की कलर बुक 0 0 0
स्टेपलर 30.5 18 -12.5
बॉल पेन, क्रेयॉन, पैस्टल, 
ड्राइंग चारकोल, पेंसिल और शार्पनर
19.25 12 -7.5
स्कूल बैग, रिफिल, फाउंटेन पेन, निब 19.25 18 -1.25
एक्सरसाइज बुक 12.5 12 -0.5
कोचिंग की फीस पर 15% के बदले अब 18% टैक्स लगेगा

हेल्थ : दवाएं महंगी, सर्विसेज सस्ती
  पुराना टैक्स (%)     जीएसटी (%) अंतर (%)
सैनिटरी नैपकिन 12 12 0
स्टेंट 5 5 0
इंसुलिन 12 5 -7
आयुर्वेदिक, यूनानी, सिद्धा, होम्यो 12 5 -7
चश्मा 18 12 -6
चश्मे का लैंस 11 12 +1
डेंटल फिलिंग 12 18 +6
जीएसटी में 12% टैक्स से दवाएं औसतन महंगी होंगी

और वह सर्विसेज जो रोज काम आती हैं
सर्विस पुराना जीएसटी अंतर
फोन बिल 15 18 +3
बीमा प्रीमियम 15 18 +3
फाइनेंशियल सर्विस 15 18 +3
कूरियर एजेंसी 15 18 +3

टूर एंड ट्रैवल : आम लोगों के लिए सस्ता, बिजनेस क्लास के लिए महंगा
सर्विस पुराना जीएसटी अंतर
नॉन एसी रेल टिकट 0 0 0
एसी रेल टिकट 4.5 5 +0.5
ट्रेन से सामान ढुलाई 4.5 5 +0.5
ट्रक से सामान ढुलाई 4.5 5 +0.5
टूर ऑपरेटर 9 5 -4
कैब सर्विस 6 5 -1
एयर टिकट एकॉनॉमी 6 5 -1
एयर टिकट बिजनेस 9 12 +3

रेस्तरां-रियल एस्टेट सर्विस महंगी
सर्विस पुराना जीएसटी अंतर
रोपवे, केबल कार 15 18 +3
रियल एस्टेट 5.5 12 +6.5
रेस्तरां एसी 11 18 +7
रेस्तरां नॉन एसी 11 12 +1

वेबदुनिया पर पढ़ें