पेट्रोल-डीजल 4 दिन बाद फिर हुआ सस्ता, जानिए कितने घटे दाम...

मंगलवार, 30 मार्च 2021 (09:45 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख जारी रहने के बीच घरेलू स्तर पर 4 दिनों के टिकाव के बाद आज पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ।
 
मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम होकर 90.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे कम होकर 80.87 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।
 
तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार शुक्रवार के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आज तेजी देखी गई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है।
 
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 96.98 रुपए, 92.58 रुपए और 90.77 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। इन महानगरों में डीजल आज 87.96, 85.88 और 83.75 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी