लगातार दूसरे भी स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (09:08 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को भी लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल गुरुवार को 85.20 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। मुंबई में यह 91.80 रुपए, चेन्नई में 87.85 रुपए और कोलकाता में 86.63 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।
ALSO READ: Tata motors ने पेश किया Altroz का नया पेट्रोल संस्करण, अगले सप्ताह शुरू होगी बिक्री
चारों महानगरों में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है। डीजल की कीमत दिल्ली में 75.38 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही, जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 82.13 रुपए, चेन्नई में 80.67 रुपए और कोलकाता में 78.97 रुपए प्रति लीटर पर रही, जो तीनों महानगरों में अब तक का रिकॉर्ड उच्च भाव है।
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली : 85.20 : 75.38
मुंबई : 91.80 : 82.13
चेन्नई : 87.85 : 80.67
कोलकाता : 86.63 : 78.97। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी