Jio Fiber के मासिक और लंबी अवधि के प्लान, जानिए क्या है खास

मुंबई। Reliance Jio ने गुरुवार को Jio Fiber लांच कर दिया है। इस सर्विस के लिए 699 रुपए से लेकर 8 हजार 499 रुपए तक मासिक प्लान उपलब्ध हैं। 
 
Jio Fiber के लॉन्च पर Reliance Jio Infocomm Ltd के निदेशक, आकाश अंबानी ने कहा कि हमारे द्वारा की जाने वाली हर चीज़ के केंद्र में हमारे ग्राहक हैं। Jio Fiber को डिजाइन करने का बस एक ही मकसद था, आपको एक आनंदमय अनुभव देना। Jio Fiber का लॉन्च, इसकी क्रांतिकारी सेवाओं के साथ एक नई और रोमांचक यात्रा की शुरुआत है।
 
उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह हम अनेकों आश्चर्यजनक सेवाओं को लाने और Jio Fiber को अगले स्तर तक ले जाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।
 
मैं विशेष रूप से हमारे 5 लाख Jio Fiber प्रीव्यू यूजर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारे उत्पाद और सेवा अनुभव को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं Jio Fiber के अगले स्तर का अनुभव करने के लिए उनका स्वागत करता हूं।

ALSO READ: Jio Fiber शुरू, आपको मिलेंगी 9 खास सेवाएं

मासिक प्लान्स
1. JioFiber का मासिक प्लान 699 रुपए से शुरू होकर 8,499 रुपए तक होगा। 
2. सभी प्लान्स की स्पीड 100 एमबीपीएस से शुरू होगी।
3. आप 1 Gbps तक की स्पीड पा सकते हैं।
4. अधिकांश टैरिफ प्लान सभी सेवाओं के साथ आएंगे।
5. Jio वैश्विक दरों से करीब 10 प्रतिशत मूल्य पर उपभोक्ताओं को मिलेगा ताकि यह सभी के लिए सुलभ हो और हर बजट और हर ज़रूरत के हिसाब से हो।
 
लंबी अवधि के प्लान्स
1. JioFiber में उपयोगकर्ताओं के पास 3, 6 और 12 महीने की योजनाएं उपलब्ध होंगी।
2. बैंक टाई-अप के माध्यम से, Jio आकर्षक EMI योजनाएं प्रदान करेगा, जिससे ग्राहकों को केवल मासिक EMI का भुगतान करके वार्षिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होता रहेगा।

ALSO READ: एयरटेल, वोडा-आइडिया के 52 करोड़ ग्राहकों पर Jio की नजर
 
वेलकम ऑफर
जियोफाइबर कैसे प्राप्त करें
1. www.jio.com पर जाएं या MyJio ऐप डाउनलोड करें
2. Jio Fiber सेवाओं के लिए पंजीकरण करें
3. यदि JioFiber आपके क्षेत्र में उपलब्ध होगा, तो हमारी कंपनी के प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेंगे।
 
मौजूदा ग्राहकों के लिए
1. Jio आपकी सेवाओं के अपग्रेड के लिए आपसे संपर्क करेगा
2. My Jio ऐप डाउनलोड करें, क्योंकि उपयोगकर्ताओं के साथ सभी संपर्क और संचार MyJio ऐप पर होंगे
3. अपनी पसंद के मासिक/त्रैमासिक/ वार्षिक योजना के साथ रिचार्ज करने पर, हर Jio Fiber उपयोगकर्ता को सभी सेवाओं के साथ सेट टॉप बॉक्स मिलेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी