चौंका देगा अनुष्का और साक्षी धोनी का बचपन का कनेक्शन....

गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (17:39 IST)
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है, वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने साक्षी धोनी के साथ सात फेरे लिए हैं। अनुष्का और साक्षी का बचपन का राज आपको चौंका देगा। इस बात के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर एक भूचाल आ गया है। 
 
अनुष्का और साक्षी बचपन साथ पढ़े हैं। बचपन के इस राज का खुलासा 'Quora' से हुआ है। Quora में एक सवाल अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, सेंट मैरी स्कूल, मार्गेरिटा में सहपाठी थे क्या? तो इसका जवाब आया ‍कि अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा का ट्रांसफर जब असम में हुआ था, उस समय अनुष्का का एडमिशन 'सेंट मैरी स्कूल, मार्गरीटा' में करवाया गया था। 
 

| New/Old pictures of Anushka with @SaakshiSRawat and #KarneshSharma pic.twitter.com/ecfgRMLSTg

— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) November 19, 2017
साक्षी इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। इस तथ्य को लेकर सोशल मीडिया में एक फोटो भी वायरल हो रही है जो एक फैंसी ड्रेस की है। इस तस्वीर में फेयरी वाली ड्रेस में साक्षी हैं, वहीं अनुष्का ने पिंक लहंगा पहन रखा है। 2013 में एक इवेंट के दौरान अनुष्का भी साक्षी के साथ अपने कनेक्शन का जिक्र कर चुकी हैं। 
 
अनुष्का ने बताया था कि साक्षी और मैं एक छोटे शहर में साथ रहे हैं। जब उन्होंने मुझे बताया कि वे असम में रहीं तो मैंने कहा- वॉव और जब उन्होंने स्कूल का नाम बताया तो मैंने उन्हें बताया कि मैं भी उसी स्कूल में पढ़ी हूं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी