BCCI ने महेंद्र सिंह धोनी को Twitter पर दिया बड़ा झटका

शनिवार, 28 मार्च 2020 (16:15 IST)
टीम इंडिया को विश्व कप दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की परेशानिया कम होने का नाम नहीं ले रही है। धोनी काफी लम्बे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। जिसके कारण उनके फ्रेंड्स की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है। जिसका सीधा असर ट्विटर अकाउंट पर भी देखने को मिला है। 
 
हाल ही में BCCI ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ से अधिक होने पर एक फोटो शेयर कर फैंस को धन्यवाद दिया। इस फोटो में हैरानी वाली बात यह रही की फोटो में भारतीय खिलाड़ियों के साथ महिला क्रिकेटर खिलाड़ी तो नजर आ रही है लेकिन महेंद्र​ सिंह धोनी कही भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि BCCI के ट्विटर अकाउंट पर 11 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए। इसके उपलक्ष में बीसीसीआई ने 8 प्रमुख क्रिकेटरों (पुरुष और महिला) के फोटो वाला पोस्टर लगाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। बोर्ड ने इस फोटो में विराट कोहली, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को स्थान दिया है। 
 
इस फोटो को शेयर कर बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा 'हम ट्विटर पर अपनी फैमिली के बढ़ने का जश्न मना रहे हैं लेकिन आप लोग दूरी बनाए रखने की बात को भूल मत जाना।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A 13 Million strong family Thank you for your love and support

A post shared by Team India (@indiancricketteam) on

इससे पहले इंस्टाग्राम पर भी BCCI के आधिकारिक अकाउंट इंडियन क्रिकेट टीम के फॉलोअर्स की संख्या 13 मिलियन (1 करोड़ 30 लाख) पहुंचने पर एक पोस्टर जारी किया गया था। इस पोस्टर में भी धोनी को जगह नहीं दी गई थी। अब ट्विटर पेज के पोस्टर से भी उनका नाम गायब कर दिया गया है, इससे पता चलता है कि पूर्व कप्तान का दौर खत्म होता दिखाई दे रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी