इस पूर्वोत्तर राज्य के टूरिज्म ब्रॉंड एम्बेसेडर बने सौरव गांगुली (Video)

मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (15:32 IST)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष रहे पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनाये गये हैं।श्री गांगुली ने सोमवार को अपने दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे के मौके पर त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में त्रिपुरा पर्यटन विकास निगम के साथ औपचारिक रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने मंगलवार को गोमती जिले के चाबीमुरा और अगरतला के प्रतिष्ठित उज्जयंता महल में पर्यटन के लिए कुछ पब्लिसिटी वीडियो शूट किये।

#WATCH | Agartala: Former Indian cricketer Sourav Ganguly officially appointed as the brand ambassador of Tripura Tourism. pic.twitter.com/UILuKIOt9w

— ANI (@ANI) December 11, 2023
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक श्री गांगुली ने कल रात मुख्यमंत्री माणिक साहा से मुलाकात की और त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने और क्रिकेट के विकास के लिए व्यापक चर्चा की।डॉ. साहा ने कहा, “यह बहुत गर्व की बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनने के हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।”

राज्य के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि इसका उद्देश्य दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उनकी (श्री गांगुली) की व्यापक लोकप्रियता और प्रभाव का उपयोग करके त्रिपुरा में पर्यटन क्षमता को बढ़ाना है। राज्य सरकार के अनुरोध पर उन्होंने गत मई में त्रिपुरा पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर बनने की इच्छा व्यक्त की थी।(एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी