अमेरिका में कितने मुसलमान हैं?

बुधवार, 30 नवंबर 2016 (11:31 IST)
अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सबसे अधिक शंका वहां रहने वाले मुसलमानों में है। कई मस्जिदों को धमकियां भी मिलने की खबरें हैं। आइए जानते हैं अमेरिका में कितने मुसलमान रहते हैं।
मुसलमानों की हिस्सेदारी : प्यू रिसर्च सेंटर का अनुमान है कि अमेरिका में रहने वाले मुसलमानों की संख्या 33 लाख के आसपास है। इसका मतलब है कि अमेरिका की 32.2 करोड़ की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी लगभग एक फीसदी है।
 
दोगुनी हो जाएगी आबादी : प्यू रिसर्च सेंटर का यह भी अनुमान है कि 2050 तक अमेरिका में रहने वाले मुसलमानों की संख्या मौजूदा स्तर से दोगुनी हो जाएगी।
 
हिंदुओं से ज्यादा मुसलमान : अनुमान है कि अमेरिका में रहने वाले मुसलमानों की संख्या वहां रहने वाले यहूदियों से कम है जिनकी तादाद 57 लाख के आसपास है। वहीं, अमेरिका में हिंदुओं की संख्या 21 लाख के आसपास है। इस तरह मुसलमानों की आबादी हिंदुओं से ज्यादा है।
 
यहूदी रह जाएंगे पीछे : प्यू रिसर्च सेंटर ने अनुमान जताया है कि 2040 में मुसलमान अमेरिका में ईसाइयों के बाद दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह होंगे। यानी वो 25 साल में यहूदियों को पीछे छोड़ देंगे।
 
न्यू जर्सी में ज्यादा मुसलमान : अमेरिका में मुसलमानों की आबादी कुछ राज्यों में औसत से ज्यादा है। मिसाल के तौर पर न्यू सर्जी जैसे कुछ राज्यों में अधिक मुसलमान रहते हैं।
 
आबादी में वृद्धि : प्यू रिसर्च सेंटर का अनुमान है कि अमेरिका में 2007 से मुसमलानों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। इसकी एक वजह देश में आने वाले शरणार्थी भी हैं।
 
कितने शरणार्थी आए : वित्त वर्ष 2016 में अमेरिका में दाखिल होने वाले मुसलमान शरणार्थियों की संख्या 38,901 है जबकि कुल मिलाकर इस अवधि में अमेरिका में 85000 शरणार्थियों को स्वीकार किया गया।
 
धर्म परिवर्तन : इसके अलावा बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार किया है। प्यू के मुताबिक हर पांच अमेरिकी वयस्क मुसलमानों में से एक ऐसा है जिसकी परवरिश किसी अन्य धर्म में हुई है।
 
पढ़े लिख मुसलमान : सीएनएन की एक रिपोर्ट में अमेरिका में मुसलमानों को दूसरा सबसे पढ़ा लिखा समुदाय बताया गया है। इस मामले में पहले नंबर पर यहूदी आते हैं।
 
मुसलमान विरोध : अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमले के बाद मुसलमान विरोधी भावनाएं बेहद मजबूत हुई हैं
 
ट्रंप के बयान : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार मुसलमान विरोधी बातें कहने के लिए सुर्खियों में रहे हैं।
 
दुनिया में कितने मुसलान : 2010 के आंकड़ों के हिसाब से दुनिया भर में मुसलमानों की संख्या 1।6 अरब थी, यानी विश्व आबादी का 23 प्रतिशत। ईसाइयत के बाद इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
 
तेजी से बढ़ता इस्लाम : प्यू रिसर्च सेंटर का कहना है कि इस्लाम इस समय दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ धर्म है।

वेबदुनिया पर पढ़ें