झालावाड़-बारां लोकसभा सीट परिचय

इस लोकसभा सीट से एक बार फिर वसुंधरा राजे के बेटे और वर्तमान सांसद दुष्यंत सिंह मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के बागी नेता और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा से है। इस सीट की गिनती भाजपा के गढ़ के रूप में होती है।

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं और 2014 के चुनाव में कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। आमतौर पर यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता है और इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है। यहां भाजपा ने एक सीट नवगठित पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल के लिए छोड़ी है। 
 
राज्य में केन्द्रीय मंत्री और ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राष्ट्रमंडल की पदक विजेता कृष्णा पूनिया, वसुंधरा पुत्र दुष्यंतसिंह, भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंतसिंह के पुत्र मानवेन्द्रसिंह (अब कांग्रेस में), मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी