उर्मिला मातोंडकर की रैली में हंगामा, कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (13:03 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री एवं मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर की रैली में हंगामा हो गया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला की रैली के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दी, इसके चलते तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जाता है कि इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई।

इस दौरान दोनों ओर से नारेबाजी की गई। भाजपा कार्यकर्ता जहां मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है के नारे लगाए। एएनआई के वीडियो के मुतबिक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को रोका और बीचबचाव किया।

उर्मिला ने क्रिकेट खेला : इससे पहले रविवार को उर्मिला कांदिवली में युवाओं के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं। चिलचिलाती धूप और चुनाव प्रचार के व्यस्त शेड्यूल के बीच उन्होंने बल्ले से हाथ आजमाया।
 
उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आईपीएल देखने के लिए मेरे पास बिल्कुल भी वक्त नहीं है। ऐसे में मैंने अपनी एक लीग बनाकर चारकोप कांदिवली (पश्चिम) के सहयाद्री नगर में युवाओं के क्रिकेट खेला।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी