भाजपा नेता का विवादास्पद बयान, पाकिस्तान से कर दी सुष्मिता देव की तुलना

रविवार, 14 अप्रैल 2019 (07:27 IST)
सिलचर। भाजपा नेता एवं असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को सिलचर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार सुष्मिता देव की तुलना पाकिस्तान से की और कहा कि यहां उनका कोई काम नहीं है।
 
भाजपा उम्मीदवार राजदीप रॉय के समर्थन में बरखोला में एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि देव के लिए वोट करने से सिलचर पांच साल पीछे चला जाएगा।
 
सरमा ने कहा, 'मोदी पीएम हैं। सीएम सोनोवाल हैं। मैं मंत्री हूं। किशोर नाथ यहां विधायक हैं। इन सबके बीच सुष्मिता देव का क्या काम? हर जगह भारत है, लेकिन बीच में पाकिस्तान है। इससे काम चलेगा क्या? कोई काम नहीं होगा।' (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी