प्रियंका ने शास्त्रीजी को नमन कर चढ़ाया हार, कर गईं अपमान, स्मृति ईरानी ने जारी किया वीडियो

गुरुवार, 21 मार्च 2019 (08:30 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को काशी में अपने गले में पहनी माला निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के गले में पहना दी। प्रियंका की हरकत पर बवाल मच गया।

भाजपा ने इसे अमर्यादित आचरण बताते हुए शास्त्रीजी के गले से माला उतार फेंकी और फिर प्रतिमा को गंगाजल से धोकर नए सिरे से माल्यार्पण किया। 
 
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा पर लाल बहादुर शास्त्री का अपमान’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें प्रियंका गांधी अपने गले की माला उतारने के बाद हाथ में लेती हैं और फिर वही माला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर डाल देती हैं।
 

मुंडी झुकाइएके सर झटकाइएके
गुमान में बिटिया भूल गई मरजाद
आपन गले की उतरन, पहनाए दीहिन
शास्त्री जी के अपमान पर ताली बजाएके, हाथ हिलाइएके
चल दीहलें कांग्रेस बिटिया तोहार pic.twitter.com/ndwT15Y8co

— Chowkidar Smriti Z Irani (@smritiirani) March 20, 2019
स्मृति ईरानी ने हिन्दी में किए गए अपने ट्वीट में इस घटना को शास्त्री जी का अपमान बताया। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने एक महिला के आरोपों को लेकर भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अनुचित बर्ताव किया। ईरानी ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस के असली संस्कार को दिखाता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी