राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का प्रदर्शन, लगाया देश को तोड़ने का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (14:53 IST)
BJP's demonstration against Rahul Gandhi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने बुधवार को यहां नई दिल्ली में कांग्रेस (Congress) पार्टी मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र देश की संस्कृति को 'अपमानित' करता है।

ALSO READ: किसके हैं ये बिगड़े बोल? राहुल गांधी के DNA की होनी चाहिए जांच
 
कांग्रेस के घोषणापत्र से तुष्टिकरण की बू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के घोषणापत्र से तुष्टिकरण की बू आ रही है और अगर वह (कांग्रेस) सत्ता में आती है तो लोगों की संपत्ति का पुनर्वितरण करेगी और एससी, एसटी तथा ओबीसी समुदायों को दिए जाने वाले आरक्षण में से मुसलमानों को आरक्षण देगी।
 
कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के खिलाफ साजिश : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा महिला मोर्चा की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष ऋचा पांडे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। चुघ ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं की संपत्ति और आभूषण छीनकर अल्पसंख्यकों को देने की साजिश रची गई है।

ALSO READ: राहुल गांधी बोले, मोदी राज में रेल का सफर बना सजा
 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणापत्र देश की संस्कृति का 'अपमान' है और राहुल भारत को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र तुष्टिकरण से भरा हुआ है और यह देश को कमजोर करेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी