Lok Sabha Election : डिप्‍टी CM डीके शिवकुमार का दावा, कर्नाटक में कोई मोदी लहर नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (18:33 IST)
Claim of DK Shivakumar regarding Karnataka Lok Sabha elections : लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की स्थिति अच्छी है और राज्य में कोई 'मोदी लहर' नहीं है।
ALSO READ: राहुल बोले, लोकसभा चुनाव में मैच फिक्सिंग करना चाहते हैं पीएम मोदी
शिवकुमार ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में कुछ नहीं किया और अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा, जहां तक कर्नाटक का सवाल है, कांग्रेस की स्थिति अच्छी है। कर्नाटक में कोई मोदी लहर नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शासन के पिछले 10 वर्षों के दौरान कर्नाटक में कोई छाप नहीं छोड़ी है।
ALSO READ: दिग्गज भाजपा नेता सुशील मोदी ने क्यों बनाई लोकसभा चुनाव से दूरी?
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक से करों के रूप में करोड़ों रुपए एकत्र किए थे, लेकिन राज्य को बदले में कुछ भी नहीं मिला, यहां तक कि 236 में से 230 तालुकों में भीषण सूखे का सामना करने के दौरान भी नहीं। बेंगलुरु ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में उनके भाई और तीन बार के सांसद डीके सुरेश के खिलाफ भाजपा की ओर से प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएन मंजूनाथ को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर शिवकुमार ने दावा किया कि कांग्रेस दो लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेगी।
 
कर्नाटक में भाजपा-जनता दल (सेक्यूलर) के चुनावी गठबंधन के बारे में शिवकुमार ने कहा कि यह एक असफल गठबंधन है और लोग उन्हें खारिज कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि मांड्या से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी और इस दल के सभी उम्मीदवार हार जाएंगे।
ALSO READ: 1977 में जब्त हुई थी जमानत, क्या लोकसभा चुनाव जीत पाएंगे गुलाम नबी आजाद?
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कथित तौर पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा कि यह उनके खिलाफ एक राजनीतिक आरोप है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं है, वे कुछ भी साबित नहीं कर सकते। ये मेरे खिलाफ निराधार आरोप हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण पर पार्टी में किसी भी तरह के असंतोष से इनकार करते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है।
ALSO READ: कर्नाटक में क्या बदलेगा CM? उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बयान से कयास तेज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कोई असहमति नहीं है और 24 घंटे के भीतर हम इसे सुलझा लेंगे, लेकिन भाजपा में, पार्टी अंदर से जल रही है। भाजपा कार्यकर्ता भाजपा को ही खत्म करने जा रहे हैं। भाजपा ने लगभग 10 सीट पर (उम्मीदवार) बदल दिए हैं और वे जानते हैं कि वे प्रचार अभियानों में हार रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी