इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में भिड़े कार्यकर्ता, चली कुर्सियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 21 अप्रैल 2024 (20:36 IST)
India alliance Ulgulan Nyaya Maharally : रांची में इंडिया गंठबंधन की तरफ आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में विभिन्न जगहों से आए कार्यकर्ताओं की भीड़ में 2 गुटों की बीच झड़प हो गई है जिसमें चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के भाई की घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत घायल को अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने मामले को शांत कराया।
 
इंडिया गठबंधन के सभी दिग्गज नेताओं के मंच पर आने के बाद स्वागत संबोधन शुरू हुआ, तभी विभिन्न इलाकों से आए दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आक्रोशित कार्यकर्ता के हाथ में जो आया उसी से दे मारा। कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों को भी तोड़ डाला। इस घटना में केएन त्रिपाठी के भाई समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि जिन्हें चोट लगी है उसका नाम गोपाल है।
ALSO READ: मोदी-शाह सरकार सत्ता में आई तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा : मल्लिकार्जुन खरगे
भाजपा पर लगाया आरोप : इस दौरान जब उन्हें घटनास्थल से बाहर ले जाया जा रहा था तब उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मारपीट करने वाला भाजपा का एजेंट है। मारपीट करने वाले को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
 
बड़े नेता थे रैली में : इस रैली में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य, सांसद संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी, पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुला, प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के साथ इंडिया घटक दल के कई नेता उपस्थित थे।
 
भाजपा ने कहा जंगलराज का प्रदर्शन : भाजपा ने रविवार को रांची में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली के दौरान हुई झड़प को लेकर कटाक्ष करते हुए इसे ‘जंगल राज’ का प्रदर्शन करार दिया और कहा कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ता इसलिए भिड़े क्योंकि उनके पास देश के लिए कोई साझा दृष्टिकोण नहीं है।
ALSO READ: त्रिशूर पूरम विवाद : CM पिनराई ने दिया जांच का आश्वासन, विवादों से उत्सव की चमक हुई फीकी
चतरा सीट से केएन त्रिपाठी की उम्मीदवारी को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के दौरान राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर झड़प होने के बाद भाजपा की यह प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने त्रिपाठी को चतरा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो संदेश में लोगों से लोकसभा चुनाव में मतदान करते समय उम्मीदवारों की अपनी पसंद चुनने में ‘‘बहुत सावधान’’ रहने को कहा।
 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह कैसा गठबंधन है? रांची में ‘इंडी’ गठबंधन की संयुक्त रैली में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे पर कुर्सियां, मेज, स्टूल और लाठियां फेंकी गईं। आज वे एक-दूसरे का सिर फोड़ रहे हैं, कल्पना कीजिए अगर गलती से वे सत्ता में आ गए तो क्या होगा? उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह जंगल राज रैली स्थल पर देखने को मिल रहा है।’’
 
पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन को ‘‘जंगल राज और भ्रष्टाचार’’ को बढ़ावा देने वाले दलों का समूह करार दिया और आरोप लगाया कि वे केवल ‘‘अपने स्वयं के परिवार और भ्रष्टाचार की राजनीति को बचाने’’ के लिए एक साथ आए हैं।
 
उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ता अपनी संयुक्त रैली में एक-दूसरे से भिड़ गए क्योंकि उनके पास देश के लिए कोई साझा दृष्टिकोण नहीं है। एजेंसियां 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी