Lok Sabha Election : मैनपुरी में BJP उम्मीदवार जयवीर और डिंपल यादव ने किए जीत के दावे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (20:49 IST)
Jaiveer Singh and Dimple Yadav claimed victory in Mainpuri : समाजवादी पार्टी (SP) का गढ़ कही जाने वाली मैनपुरी संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है जिनका मुकाबला सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मौजूदा सांसद डिंपल यादव से होगा। दोनों ने इस सीट पर अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में दिग्गज नेताओं को धूल चटा चुकी है जम्मू कश्मीर की जनता
सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने (डिंपल ने) उप चुनाव में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के प्रति सहानुभूति लहर के चलते जीत हासिल की थी, लेकिन अब समय बीत चुका है और लोग क्षेत्र में विकास कार्य का हिसाब मांग रहे हैं, जिसका मौजूदा सांसद के पास कोई जवाब नहीं है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में क्यों भगदड़, बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की क्या है वजह?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र और योगी आदित्यनाथ की राज्‍य सरकार की नीतियों और उत्तर प्रदेश में कानून-राज का हवाला देते हुए सिंह ने दावा किया कि राज्य की जनता ने जिस तरह 2022 के विधानसभा में जनादेश देकर दूसरी बार योगी जी को मुख्यमंत्री बनाया, उसी तरह तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएगी।
 
मैनपुरी सीट पर 7 मई को होगा मतदान : सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट भाजपा और सहयोगी दल जीतेंगे और उसमें मैनपुरी भी शामिल है। मैनपुरी सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन की दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।
 
लोकसभा में भी हम सपा के गढ़ को तोड़ देंगे : पर्यटन मंत्री ने कहा कि उन्हें केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों के आधार पर चुनाव जीतने का 100 प्रतिशत विश्वास है। सिंह ने यह दावा भी किया कि मैनपुरी विधानसभा सीट को भी सपा का गढ़ कहा जाता था, जिसे जीतकर उन्होंने उनका (सपा) गढ़ तोड़ दिया और अब लोकसभा में भी हम सपा के गढ़ को तोड़ देंगे।
ALSO READ: Lok Sabha Election : उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव, 15 करोड़ से ज्‍यादा मतदाता करेंगे मतदान
सिंह के दावे पर हालांकि डिंपल यादव ने कहा कि यहां (मैनपुरी) से कोई भी आए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा और सपा भारी अंतर से चुनाव जीतेगी। सिंह ने कहा, उन्होंने (डिंपल यादव) मुलायम सिंह यादव के निधन पर सहानुभूति लहर पर सवार होकर उपचुनाव जीता था। लेकिन अब समय बीत चुका है और लोग क्षेत्र में विकास कार्य मांग रहे हैं, जिसका मौजूदा सांसद के पास कोई जवाब नहीं है।
 
समाजवादी पार्टी भारी अंतर से जीतने के लिए तैयार : सिंह 2017 में भाजपा में शामिल होने से पहले 2012-17 तक कांग्रेस और सपा में रहे थे। सिंह की उम्मीदवारी पर डिंपल यादव ने कहा, किसी को तो भाजपा को मैदान में उतारना ही था। डिंपल ने कहा, यहां से कोई भी आए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। समाजवादी पार्टी भारी अंतर से मैनपुरी सीट जीतने के लिए तैयार है।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजाया चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मानती हैं कि उनकी पार्टी के लिए कोई राजनीतिक चुनौती है, तो डिंपल ने कहा, हमें लोगों का भारी समर्थन, प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है और इस बार के नतीजे पिछली बार से कहीं बेहतर होंगे। समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल ने 2022 में उत्तर प्रदेश में मैनपुरी संसदीय उपचुनाव जीता था और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को 2,88,461 वोटों से हराया था।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा : रवि किशन
सपा का गढ़ मानी जाने वाली यह सीट पार्टी संस्थापक और डिंपल यादव के ससुर मुलायम सिंह यादव के पास थी और 10 अक्टूबर 2022 को उनकी मृत्यु के बाद खाली हो गई। 2019 में मुलायम सिंह यादव ने भाजपा उम्मीदवार प्रेम सिंह शाक्य को 94389 वोटों हराया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी