Lok Sabha Elections 2024 : गुजरात में राहुल गांधी की न्याय यात्रा की इंट्री से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 4 मार्च 2024 (18:21 IST)
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। 7 मार्च को राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुजरात में प्रवेश करेगी। इससे पहले गुजरात में कांग्रेस नेताओं में इस्तीफों की बौछार शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस का लगभग सफाया हो गया है। सबसे वरिष्ठ और दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया ने विधायक पद इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस छोड़ दी है। इससे पहले राजुला के पूर्व विधायक अंबरीश डेरे ने इस्तीफा दे दिया था। पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर नाराज चल रहे थे।
ALSO READ: AAP को Supreme Court कोर्ट से बड़ा झटका, पार्टी दफ्तर 15 जून तक खाली करने के निर्देश
इस्तीफे के बाद क्या बोले :
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि आज मैंने गुजरात कांग्रेस के हर पदों से इस्तीफा दे दिया है। मैंने पार्टी को खून, पसीना देकर मजबूत करने की कोशिश की। मैं जनता में आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाने की कल्पना से कांग्रेस में शामिल हुआ था। जिस तरह से पार्टी जनता से दूर चली गई है उस पर मैंने कई बार ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की लेकिन मैं विफल रहा।
 
दिग्गज नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस : सीजे चावड़ा, धानेरा के जोइताभाई पटेल, चिराग कालरिया, पूर्व सांसद नारण राठवा जैसे बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी। वर्तमान की बात करें तो गनीबेन ठाकोर, जिग्नेश मेवाणी और जगदीश ठाकोर के अलावा कोई मजबूत नेता नहीं है। 
शीर्ष नेता हैं अर्जुन मोढवाड़िया : अर्जुन भाई मोढवाड़िया को न केवल पोरबंदर बल्कि पूरे गुजरात में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में माना जाता है। उनकी गिनती मेहर समुदाय के शीर्ष नेताओं में होती है। अर्जुन मोढवाडिया पहली बार वर्ष 2002 में पोरबंदर विधानसभा सीट से सांसद चुने गए थे। अर्जुन मोढवाडिया को 2004 से 2007 तक गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में काम करने का अवसर मिला। वे 2007 में पोरबंदर विधानसभा सीट से फिर से विधायक चुने गए। उन्हें मार्च 2011 में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। 
ALSO READ: PM मोदी पर लालू के कटाक्ष के बाद BJP का पलटवार, सोशल मीडिया पर शुरू किया यह अभियान
7 मार्च को न्याय यात्रा का प्रवेश : राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 मार्च को गुजरात में इंट्री होगी। 7 मार्च को मध्यप्रदेश से झालोद में प्रवेश करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। उसके बाद सुबह दाहोद से पदयात्रा शुरू होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जलोद दाहोद से शुरू होगी और लगातार चार दिनों तक दक्षिण गुजरात के जिले में भ्रमण करेगी।
यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं में उत्साह : भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 मार्च को झालोद में इंट्री करेगी। इस बीच जब यात्रा गुजरात आ रही है तो गुजरात का हर कार्यकर्ता इस यात्रा के उत्साह में है। राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पहली यात्रा में पहली बार विश्व रिकॉर्ड बना। राहुल गांधी के घुटने में चोट लगने के बाद भी उन्होंने धर्म और जाति से ऊपर उठकर लोगों की भलाई के लिए यात्रा की। 
ALSO READ: BJP की मुहिम में जुड़े मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष, X प्रोफाइल में नाम के आगे जोड़ा-मोदी का परिवार
दूसरी यात्रा मणिपुर से मुंबई तक बस से पैदल या मिश्रित यात्रा करके तमाम कठिनाइयों के बाद भी बैठकर पूरी की। हर कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा को एक इवेंट के रूप में ले रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिले के 6 मार्गों पर जा रही है और हम यात्रा के माध्यम से गुजरात से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। वेबदुनिया न्यूज

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी