Lok Sabha elections 2024 : मोदी संग ही रहेंगे चिराग, बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 13 मार्च 2024 (18:43 IST)
Lok Sabha elections 2024 : भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है। खबरें थीं कि खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान और भाजपा रिश्तों में खटास आ गई है। सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है, लेकिन अब खबरें हैं कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला तय हो गया है। 
 
चिराग पासवान के सोशल मीडिया पोस्ट से ऐसा दावा किया जा रहा है कि बिहार में उनके लिए सीट फाइनल हो गई है। चिराग पासवान ने ये भी संकेत दे दिया है कि वे एनडीए के साथ रहेंगे। 
 
चिराग पासवान और मंगल पांडेय के साथ जेपी नड्डा ने सीट शेयरिंग पर चर्चा की। इससे पहले मंगल पांडेय ने पशुपति पारस से भी सीट शेयरिंग को लेकर मुलाकात की थीं। चिराग को हाजीपुर सहित 5 सीटें दी गई हैं। 
ALSO READ: Lok Sabha Election : न सहें अपमान, BJP छोड़ MVA में आ जाएं, गडकरी को उद्धव ने फिर दिया ऑफर
पशुपति पारस को लेकर खबरें हैं कि उन्हें राज्यपाल बनाने का ऑफर दिया गया है। प्रिंस राज को राज्य में मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 
क्या लिखा है चिराग ने : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है। पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘उचित समय आने पर इसकी जानकारी दी जाएगी।’’ इनपुट भाषा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी