MP युवा कांग्रेस प्रमुख बने मितेंद्र दर्शन सिंह, विक्रांत भूरिया ने व्यस्तता का हवाला देते पद छोड़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (21:23 IST)
Mitendra Darshan Singh : भारतीय युवा कांग्रेस ने मितेंद्र दर्शन सिंह (Mitendra Darshan Singh) को मध्यप्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष (Congress chief) नियुक्त किया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria) ने पिता के चुनाव प्रचार में व्यस्तता का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय युवा कांग्रेस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मितेंद्र दर्शन सिंह को राज्य युवा शाखा के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 : क्यों जीत रही BJP, विपक्ष कहां कर रहा चूक, प्रशांत किशोर का दावा- बंगाल-तेलंगाना में चौंकाएंगे मोदी
 
इस्तीफे में विक्रांत भूरिया ने यह कहा : सिंह प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं और अध्यक्ष बनने से पहले वह कांग्रेस की युवा शाखा के राष्ट्रीय सचिव थे। इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. को भेजे इस्तीफे में विक्रांत भूरिया ने कहा कि वे राज्य युवा शाखा के प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका को उचित रूप से नहीं निभा पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के लिए प्रचार करने के लिए पूरा समय देना पड़ रहा है।

ALSO READ: पलानीस्वामी के लिए अग्निपरीक्षा है लोकसभा चुनाव, कैसे करेंगे DMK और भाजपा का सामना?
 
विक्रांत ने किसी और को नियुक्त करने का आग्रह किया था : विक्रांत ने कहा कि वे अपने पिता कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। कांतिलाल रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीटों से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। विक्रांत ने अपने 'एक्स' हैंडल पर पत्र साझा करते हुए श्रीनिवास से उनकी जगह किसी और को नियुक्त करने का आग्रह किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी