Amit Shah net worth : 15.77 लाख का कर्ज, 24 हजार कैश, जानिए कितनी है अमित शाह की संपत्ति?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (09:53 IST)
Amit Shah net worth : केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया। नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे के अनुसार, दिग्गज भाजपा नेता के पास मात्र 24,164 रुपए कैश हैं जबकि उन पर 15.77 लाख रुपए का कर्ज है।

ALSO READ: 170 दिन में कितनी बढ़ी शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति?
हलफनामे के मुताबिक अमित शाह के पास 20 करोड़ की चल और 16 करोड़ की अचल संपत्ति है। हालांकि उनके पास खुद की कार नहीं है। 2022-23 में उनकी आय 75.09 लाख रुपए थी।
 
दिग्गज भाजपा नेता की आय का स्रोत सांसद के रूप में मिलने वाले वेतन, घर-जमीन से किराया, खेती की आय और शेयर डिविडेंड की आय को बताया है। उन पर 3 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
 
अमित शाह की पत्नी सोनल शाह के पास कुल 29.01 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास 22.46 करोड़ की चल और 6.55 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 35,402 रुपए नकद है और 26.32 लाख रुपए की देनदारी है। उनके पास 1.10 करोड़ के गहने हैं। इसमें 1620 ग्राम सोने और हीरे के 63 कैरेट के गहने हैं। 2022-23 में उनकी आय 39.59 लाख रुपए थी।
 
गौरतलब है कि अमित शाह ने शुक्रवार दोपहर ठीक 12 बजकर 39 मिनट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस समय को विजय मुहूर्त माना जाता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनके साथ मौजूद थे। गांधीनगर में 7 मई को मतदान होना है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी