राहुल गांधी ने बताया, क्या है कांग्रेस और मोदी की गारंटी में अंतर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (11:47 IST)
Rahul Gandhi news in hindi : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी की गारंटी और 'मोदी की गारंटी' में फर्क साफ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जानते हैं कि लोकसभा चुनाव उनके हाथ से निकल चुका है।

ALSO READ: चिदंबरम का दावा, मोदी की गारंटी बेअसर, भाजपा को झूठ का सहारा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में कहा, 'कांग्रेस की गारंटी : हिंदुस्तानियों की सरकार, महिलाओं को 8,500 रुपए प्रति माह, युवाओं को एक लाख रुपए प्रति वर्ष की नौकरी, 30 लाख रिक्तियों पर भर्ती और किसानों को कानूनी MSP।'
 
उन्होंने दावा किया कि मोदी की गारंटी का मतलब 'अडानियों' की सरकार, देश की संपत्ति अरबपतियों की जेब में, चंदे के धंधे वाला वसूली गैंग, संविधान और लोकतंत्र खत्म, किसान पाई-पाई का मोहताज।
 
राहुल गांधी ने कहा कि दोनों गारंटी में फर्क साफ है। कांग्रेस हिंदुस्तान में करोड़ों लखपति बनाएगी और मोदी जी जानते हैं कि चुनाव उनके हाथ से निकल गया है।
 

कांग्रेस की गारंटी : हिंदुस्तानियों की सरकार

महिलाओं को 8,500/माह
युवाओं को 1 लाख/साल की नौकरी
30 लाख रिक्तियों पर भर्ती
किसानों को कानूनी MSP

मोदी की गारंटी : अडानियों की सरकार

- देश की संपत्ति अरबपतियों की जेब में
- चंदे के धंधे वाली वसूली गैंग
- संविधान और…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 25, 2024
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव मैदान में है। यहां दूसरे चरण के तरह 26 अप्रैल को मतदान होना है। उनके उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि वे 1 मई को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी