लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक और झटका, NDA में शामिल हुई RLD

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 12 फ़रवरी 2024 (17:08 IST)
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तरप्रदेश में इंट्री से पहले इंडिया गठबंधन को एक और झटका लगा है। जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) NDA में शामिल हो गई है। जयंत चौधरी ने कहा कि यह फैसला उन्होंने सोच-समझकर लिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के ऐलान के बाद उनके पोते जयंत चौधरी ने NDA में जाने की बात कही थी। संसद में चौधरी ने मोदी सरकार की तारीफ भी की थी।

NDA में शामिल होने पर चौधरी ने कहा कि मैंने अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यह फैसला लिया। 
 
इस फैसले के पीछे कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी। हमें थोड़े समय में ही यह फैसला लेना पड़ा। हम लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी