Lok Sabha Election 2024: नीतीश कुमार की प्रशंसा में गीत की रचना, बताया जुझारू व्यक्ति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 (19:33 IST)
Song composed in praise of Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (JDU) ने पटना में मंगलवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) के लिए अपने दल का एक विषयपरक (थीमयुक्त) गीत (themed song) पेश किया जिसमें पार्टी ने अपने 70 वर्षीय नेता को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाने की कोशिश की है, जो आगे बढ़ने के साथ लड़ सकता है। इस गीत में नीतीश कुमार की प्रशंसा की गई है।

ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : उधमपुर लोकसभा सीट, जानिए किसका चलेगा जादू, क्यों कम होती जा रही है उम्मीदवारों की संख्या
 
जदयू कार्यालय में गीत पेश : बिहार की बोलचाल की भाषा में उक्त गीत 'बढ़ा-बढ़ा हो, लड़ा-लड़ा हो नीतीश कुमार' को यहां जदयू कार्यालय में बिहार के मंत्रियों विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, पार्टी के राज्यसभा सदस्यों संजय झा और अनिल हेगड़े सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पेश किया गया।
 
गीत में नीतीश कुमार की प्रशंसा : पार्टी नेताओं ने चुनाव प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई जिनका उपयोग जदयू के उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अभियान के दौरान करेंगे। गीत में कुमार की उस समय राज्य की बागडोर संभालने के लिए प्रशंसा की गई है, जब यह 'कांटों का ताज' था। गीत में खोए हुए सम्मान को वापस लाने के लिए भी उनकी तारीफ की गई है।

ALSO READ: Lok Sabha Elections : बिहार में महागठबंधन ने की सीट बंटवारे की घोषणा, जानिए किस पार्टी के कितने उम्‍मीदवार लड़ेंगे चुनाव
 
गीत में विकास कार्यों पर प्रकाश डाला : यह गीत बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालता है। यह महिलाओं के उत्थान और राज्य सरकार की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में वंचित जातियों के लिए कोटा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के लिए की गई राज्य सरकार की पहल पर भी प्रकाश डालता है।

ALSO READ: SP ने 2 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित किए, मेरठ में अब अतुल प्रधान पर दांव लगाया
 
40 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 7 चरणों में : इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस गीत को पेश करने के साथ पार्टी ने औपचारिक रूप से राज्य में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है। यह गीत इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे मुख्यमंत्री नीतीश ने युवाओं के सपनों को पूरा किया है। बिहार की 40 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 7 चरणों में 19, 26 अप्रैल, 7, 13, 20 एवं 25 मई और 1 जून को होंगे।
 
इस प्रकार हुआ सीटों का बंटवारा : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत भाजपा 17, जदयू 16, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) 5 और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम 1-1 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जदयू के 16 उम्मीदवारों में से 6 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं और 5 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी