केरल में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हो सकती हैं करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 7 मार्च 2024 (10:39 IST)
Padmaja Venugopal: कांग्रेस के दिवंगत नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण (K. Karunakaran) की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल (Padmaja Venugopal) के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। त्रिशूर (केरल) में इन अटकलों को बुधवार को उस समय बल मिला, जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पद्मजा ने उनके पाला बदलने की खबरों को खारिज करने वाली एक फेसबुक पोस्ट हटा दी।

ALSO READ: Loksabha BJP election candidate : पढ़िए कौन लड़ेगा राजस्‍थान, छग और गुजरात में लोकसभा चुनाव?
 
फेसबुक पोस्ट से भाजपा में जाने की अटकलों को बल मिला : शुरू में भाजपा में जाने के उनके संभावित कदम को लेकर आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पद्मजा ने फेसबुक पर स्पष्ट किया था कि यह महज मजाक था। उन्होंने हालांकि बाद में पोस्ट हटा दी जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलों को बल मिला।

क्या बोले के मुरलीधरन : पद्मजा वेणुगोपाल के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उनके भाई और कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन ने कहा कि पद्मजा का फैसला विश्वासघात है और इससे भाजपा को रत्ती भर भी फायदा नहीं होगा। हम भाजपा को हर जगह तीसरे नंबर पर धकेलने की पुरजोर कोशिश करेंगे, खासकर उन सीटों पर भी जहां उन्हें (भाजपा) जीतने की उम्मीद है।
 
उन्होंने कहा कि करुणाकरन ने कभी सांप्रदायिकता से समझौता नहीं किया और जहां तक सवाल धर्मनिरपेक्ष सोच वाले लोगों का है उनके परिवार के किसी सदस्य का भाजपा में शामिल होना एक दुखद परिणाम है।
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी