भाजपा में शामिल हो सकते हैं युवराज सिंह, क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (09:12 IST)
Loksabha election 2024 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। कहां जा रहा है कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। दावा किया जा रहा है कि वे पंजाब की गुरदासपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

ALSO READ: क्या हिन्दी पट्‍टी में भाजपा को चुनौती दे पाएगी कांग्रेस?
युवराज सिंह ने हाल ही में पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही युवराज के भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं।
 
भाजपा नेता और अभिनेता सनी देओल फिलहाल गुरदासपुर सीट से सांसद हैं। सनी देओल ने इस बार यहां से दोबारा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसी वजह से भाजपा को यहां एक नए चेहरे की तलाश है।

भाजपा ने विनोद खन्ना की लोकप्रियता की बदौलत ही 1998 में कांग्रेस से यह सीट जीती थी। इसके बाद जब-जब भी पार्टी किसी स्टार को चुनाव मैदान में उतारा, यहां उसे जीत मिली। ऐसे में भाजपा को यहां किसी बड़े चेहरे की तलाश है।

ALSO READ: कौन हैं सुनेत्रा, जो दे सकती हैं बारामती में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को चुनौती
गुरदासपुर का इतिहास : 2019 के चुनाव में सनी देओल ने यहां कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 82 हजार वोटों से हराया था। सुनील जाखड़ भी अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
 
इस सीट पर वर्ष 1971 से लेकर वर्ष 1996 तक हुए 7 लोकसभा हुए और इनमें से 6 बार कांग्रेस उम्‍मीदवार ने जीत हासिल की थी। वर्ष 1980 से 1996 तक लगातार 5 बार सुखवंत कौर भिंडर ने यहां चुनाव जीता। 
 
इसके बाद वर्ष 1998 में भाजपा ने फिल्‍म स्टार विनोद खन्‍ना को मैदान में उतारा। उन्होंने सुखवंत कौर भिंडर को हराकर पार्टी को जीत दिलाई। इसके बाद उन्‍होंने 3 बार इस लोकसभा सीट से जीत हासिल की।
 
वर्ष 2009 में विनोद खन्‍ना चुनाव हार गए लेकिन 2014 में उन्‍होंने फिर से जीत हासिल की। 2017 में उनके निधन के बाद भाजपा ने स्‍वर्ण सलारिया को उपचुनाव में टिकट दिया और उन्‍होंने जीत हासिल की।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी