बेगूसराय लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

[$--lok#2019#state#bihar--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : गिरिराज सिंह (भाजपा), तनवीर हसन (राजद), कन्हैया कुमार (सीपीआई)

बेगूसराय के मैदान में इस बार जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के उतरने से यह चुनाव दिलचस्‍प होने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इसमें भाजपा के गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के भोला सिंह ने राजद के तनवीर हसन को कड़े मुकाबले में शिकस्‍त दी थी। 
[$--lok#2019#constituency#bihar--$]
 
परिचय : बिहार में औद्योगिक नगर के रूप में पहचाने जाने वाले बेगूसराय का इतिहास गौरवशाली रहा है। बेगू नामक शासक के द्वारा यहां एक बड़ी सराय बनवाए जाने से इस शहर का नाम बेगूसराय पड़ा। प्रसिद्ध हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर और विश्व प्रसिद्ध इतिहासकार रामशरण शर्मा इस शहर के गौरव रहे हैं। स्वतंत्रता के बाद भी इस शहर का राज्‍य से लेकर देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रहा है।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार बेगूसराय की कुल जनसंख्‍या 33 लाख है। यहां की कुल जनसंख्‍या का 52 प्रतिशत पुरुष और 48 प्रतिशत महिलाएं हैं।
 
अर्थव्यवस्था : यहां मुख्य रूप से बड़े उद्योगों में शामिल हैं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का बरौनी तेल शोधक कारखाना और बरौनी थर्मल पावर स्टेशन। इसके अलावा कई छोटे और सहायक उद्योग भी हैं। यह राज्‍य के औद्योगिक नगर के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां खेती भी बहुतायत में की जाती है। 
 
भौगोलिक स्थिति : गंगा नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित यह शहर पूरब से पश्चिम लंबवत रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है। यहां की कावर झील एशिया की सबसे बड़ी मीठे जल की झीलों में से एक मानी जाती है। यह शहर पक्षी अभयारण्य के रूप में भी प्रसिद्ध है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर 2014 के चुनाव में भाजपा के भोला सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्‍होंने राजद के तनवीर हसन को कड़े मुकाबले में शिकस्‍त दी थी।
 
बिहार के बारे में : बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। वर्तमान में भाजपा के पास 22, जदयू 2, लोजपा 6, राजद 4, कांग्रेस 2, रालोसपा 3, राकांपा के पास एक सीट है। इस बार भाजपा, जदयू और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस राजद, रालोसपा और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

इस चुनाव में भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि रामविलास पासवान की लोजपा के लिए 6 सीटें छोड़ी गई हैं। इसके अतिरिक्त महागठबंधन में राजद 20, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, वीआईपी 3, हम 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि राजद उम्मीदवार 17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सीपीआई (माले) और शरद यादव एवं एक अन्य उम्मीदवार राजद के चिह्न पर ही चुनाव लड़ेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी