lunar eclipse On Holi: होली पर चंद्र ग्रहण के साथ ही सूर्य- राहु बालारिष्ट योग के चलते 4 राशियों पर खतरा

lunar eclipse Balarishta yoga on holi in hindi इस बार होली पर 100 वर्षों के बाद चंद्र ग्रहण का साया है और सूर्य एवं राहु की युति के साथ ही बलारिष्ठ योग भी बन रहा है। इस योग के चलते 4 राशियों के लोगों को सावधानी के साथ रहना होगा। किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। धन संबंधी हानि के योग बन रहे हैं।
 
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 24 मार्च 2024 को सुबह 09:54 बजे से। इस दिन रात में होलिका दहन होगा।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 25 मार्च 2024 को दोपहर 12:29 बजे तक। इस दिन दिन में होली मनाई जाएगी।
 
चंद्र ग्रहण प्रारंभ : 25 मार्च 2024 सुबह 10:24 से।
चंद्र ग्रहण समाप्त : 25 मार्च 2024 दोपहर 03:01 पर।
चंद्र ग्रहण की अवधि : इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी।
 
राहु और सूर्य की युति : इस समय मीन राशि में राहु के साथ ही सूर्यदेव भी विराजमान है इसे सूर्य ग्रहण योग कहते हैं।
चंद्रमा फल्गुनी नक्षत्र गोचर : इसी के साथ ही 24 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा केतु के उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में और कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा। उपरोक्त स्थिति के चलते बलारिष्ट दोष का निर्माण हो रहा है। जब चंद्रमा लग्न से छठे, आठवें और बारहवें भाव मे, कमज़ोर स्थिति में और क्रुर ग्रहों के प्रभाव मे हो तो बालारिष्ट दोष होता है।
 
मेष राशि : आपको ग्रहण वाले दिन सतर्कता से काम लेना होगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। इसी के साथ ही नौकरीपेशा है तो सहकर्मियों के साथ समस्या पैदा हो सकती है। अपने कार्य और व्यवहार को लेकर सतर्क रहें।
 
कन्या राशि : आपकी राशि में चंद्र का गोचर है। आपको घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। यात्रा में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर भी साजिश का शिकार होने से बचें। खानपान पर ध्यान नहीं दिया तो पुराना रोग फिर से उभर सकता है।
 
कुंभ राशि : आपके लिए होली का दिन अच्छा नहीं माना जा रहा है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ विवाद से बचकर रहना चाहिए। नौकरी या करियर में रुकावटें पैदा हो सकती है। व्यापारी हैं तो धन हानि के योग हैं।
 
मीन राशि : आपके लिए होली का दिन काफी कठिनाइयों भरा रह सकता है क्योंकि आपकी राशि में ही ग्रहण योग बन रहा है। बलारिष्‍ठ दोष के चलते आपको अपने जीवनसाथ को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी बदलने का विचार अभी त्याग दें। व्यापार में घाटा होने की संभावना है इसलिए सतर्क रहें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी