महिला से दुष्कर्म मामले में 2 पुलिस अधिकारी सहित 7 को भेजा जेल

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (12:32 IST)
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार 2 पुलिस अधिकारियों सहित 7 लोगों को जेल भेज दिया गया है।
ALSO READ: पति रोजगार के लिए महाराष्ट्र गया, ससुर ने अकेली देख बहू के साथ किया दुष्कर्म
पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा कथित तौर पर रिपोर्ट नहीं लिखने पर महिला के द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस थाना चीचली के प्रभारी अनिल सिंह, गोटीटोरिया पुलिस चौकी के प्रभारी मिश्रीलाल और महिला के साथ दुष्कर्म करने और अपमानित करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
 
घटनास्थल का अवलोकन करने के लिए उपपुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) अनिल माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के साथ पहुंचे और उन्होंने पीडित पक्ष को भरोसा दिया कि दोषियों को कडी सजा दिलाने में पुलिस अपना पूरा जोर लगा देगी। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी