भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, स्टेट प्लेन से मुंबई भेजा

शनिवार, 6 मार्च 2021 (16:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को तबीयत बिगड़ने के बाद स्टेट प्लेन से शनिवार को मुंबई भेजा गया। 
 
जानकारी के मुताबिक सांसद प्रज्ञा की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही है और भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद सांसद ठाकुर को मुंबई भेजा गया है, जहां उनका उपचार होगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी