शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्यामदास मसानी का भोपाल में निधन

बुधवार, 18 नवंबर 2020 (22:49 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के ससुर घनश्याम दास मसानी का आज निधन हो गया। हार्टअटैक के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मसानी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
 
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने सुसर के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान फिलहाल तिरुपति की यात्रा पर हैं।
 
वे देर रात भोपाल पहुंच सकते हैं। खबरों के अनुसार घनश्यामदास का पार्थिव शरीर को गुरुवार को सुबह गृह जिला गोंदिया-महाराष्ट्र ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 2.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी