इंदौर में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक Lockdown, उज्जैन भी हुआ लॉक

शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (16:05 IST)
इंदौर। शहर में 60 घंटे के लॉकडाउन को 9 दिन यानी 19 अप्रैल सुबह तक किया बढ़ा दिया गया है। हालांकि इसके संकेत सुबह ही मिल गए थे कि शहर में लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ हुई बैठक में इस बात पर सहमति बन गई थी। इस बीच, उज्जैन में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
 
आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ समीक्षा बैठक के बाद इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में जिले में कोरोना की स्थिति को लेकर पूरी जानकारी दी गई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि शहर में कोरोना के संक्रमण को तोड़ने के लिए 8 से 10 दिन तक लॉकडाउन बढ़ाया जाए।

इसके बाद अब इंदौर शहर 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक‌ टोटल लॉकडाउन रहेगा। हालांकि कुछ रियायतें भी दी जा रही हैं, जिसके चलते लोगों को आवश्यक सामग्री के लिए मुश्किलें न हों। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान दूध और फल-सब्जी की सप्लाई के लिए पर जिला प्रशासन सुबह 9 बजे तक छूट देगा। इस बात की जानकारी खुद कलेक्टर मनीष सिंह ने दी। इसके अलावा राशन की घर तक सप्लाई के लिए कुछ दुकानों को होम डिलीवरी के लिए चिन्हित किया जाएगा।
 
बैठक में सांसद शंकर लालवानी, कृष्ण मुरारी मोघे, तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, आकाश विजयवर्गीय भी बैठक में शामिल थे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी