MP : निगम, मंडल, प्राधिकरण के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों को मोहन सरकार ने तत्काल प्रभाव से हटाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024 (21:41 IST)
राज्य की मोहन सरकार ने सभी निगम, मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इन सभी को पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार ने नियुक्त कर कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्रियों का दर्जा दिया था। अब डॉ. मोहन यादव सरकार ने इनको हटाने का बड़ा फैसला लिया है।

नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश संबंधित विभागों द्वारा जारी किए गए हैं। इन सभी पदों पर लोकसभा चुनाव के बाद ही नियुक्तियां होने की संभावना है। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में उच्च स्तर पर आदेश दिए जा चुके हैं और इसके विधिवत आदेश निकालने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
 
निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के तौर पर अनेक अशासकीय सदस्य पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में नामांकित किए गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी